लाइव न्यूज़ :

मोदी ने लगाई सांसदों की क्लास, पांच महीने से सांसद कर रहे थे उन्हें नजरअंदाज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 29, 2017 12:53 IST

पीएम मोदी ने सांसदों के द्वारा जवाब ना देने पर नाराजगी जताई है।

Open in App

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई है। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत सभी बीजेपी सांसदों ने भाग लिया। जहां उन्होंने सांसदों के द्वारा जवाब ना देने पर नाराजगी जताई है। जिसके बाद से कहा जाने लगा है मोदी के सांसद जानबूझ कर शायद उनको नजरअंदाज कर रहे हैं। 

मोदी के सांसद नहीं दे रहे ध्यान

जिस तरह से मोदी के सांसद खुद पीएम के मैसेज का उत्तर नहीं दे रहे हैं , उससे अंदर की सुगबुगाहट कुछ और ही कह रही है। पहले भी ये बात सामने आई है जब मोदी के सांसदों ने उनकी बातों को नजरअंदाज किया हो। इसी साल अगस्त में संसदीय दल की बैठक के दौरान उन्होंने सांसदों को डांटते हुए कहा था कि आप कुछ भी नहीं हैं, मैं भी कुछ नहीं हूं जो है बीजेपी एक पार्टी है। मौज मस्ती छोड़ पार्टी के लिए काम करिए। फिर भी एक बार फिर से सांसदों ने ढीला रवैया पेश कर दिया है।  तो जिस तरह से  मोदी को उनसे सांसद उनके चेताने के बाद भी खुद नजर अंदाज कर रहे उससे ये भी कहा जा रहा है कि पार्टी के अंदर कुछ नेता उनके विरुद्ध भी जाने का मन बना रहे हैं।

क्या है मोदी का वो एप जिससे सांसदों को लगी फटकार

एंड्रॉयड आधारित इस एप्लीकेशन का मकसद लोगों को उनसे सीधा संवाद करने का मौका प्रदान करने और विचारों एवं सुझावों को साझा करने का मौका प्रदान करना है। इस ऐप को डाउनलोड करें और किसी भी समय और कहीं भी ताजा आपडेट प्राप्त करें। नरेंद्र मोदी ऐप की विशेषताओं में ताजा समाचार एवं अपडेट प्राप्त करने से लेकर प्रधानमंत्री से सीधे ई-मेल और मैसेज प्राप्त करना और प्रधानमंत्री से मन की बात करना शामिल है। इसके जरिए आम लोग अपने नेता से जुड़ते हैं। 

मोदी ने लगाई थी अपने सांसदों को फटकार

मोदी से सांसदों को फटकार लगाते हुए कहा आप 'नरेंद्र मोदी ऐप'  नहीं देखते और न ही उसका इस्तेमाल करते हैं। शिकायत करते हुए पीएम ने कहा मैं सुबह में सांसदों को गुड मॉर्निंग मेसेज के साथ एक संदेश भेजता हूं, लेकिन ज्यादातर सांसद तो उसे देखते तक नहीं हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपीएम मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील