लाइव न्यूज़ :

लाल किले से PM मोदी का बड़ा ऐलान- भारत में तीन-तीन कोरोना वैक्सीन इस समय टेस्टिंग के चरण में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2020 09:31 IST

इससे पहले लाल किला पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा झंडा फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब सिर्फ आयात कम करना ही नहीं, अपनी क्षमता, अपनी रचनात्मकता, अपने कौशल को बढ़ाना भी है।कुछ महीना पहले तक एन-95 मास्क, पीपीई किट, वेंटिलेटर ये सब विदेशों से मंगवाया जाता था लेकिन आज ये भारत में बन रही है

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया, आज भारत में कोराना की एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन वैक्सीन्स इस समय टेस्टिंग के चरण में हैं। जैसे ही वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलेगी, देश की तैयारी उन वैक्सीन्स की बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की भी है। देश के हर जरूरतमंद तक कम समय वैक्सीन को पहुंचाने की रूपरेखा भी तैयार है।

कोरोना वायरस से जंग जीतेगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विश्वास व्यक्त किया कि 130 करोड़ देशवासियों की संकल्प शक्ति से भारत कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग जीतेगा। 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश एक विशिष्ट परिस्थिति से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के इस असाधारण समय में, सेवा परमो धर्म: की भावना के साथ अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी और अनेक लोग, चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे हैं।’’

ऐसे कोरोना योद्धाओं को नमन करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि 130 करोड़ देशवासियों की इच्छा शक्ति व संकल्प शक्ति हमें इसमें भी विजय दिलाएगी और हम विजयी होकर रहेंगे। मुझे विश्वास है।’’ प्रधानमंत्री ने कोरोना कालखंड के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया