लाइव न्यूज़ :

EVM से लेकर राफेल तक, पीएम मोदी का कांग्रेस पर आक्रामक प्रहार, बोले- इनका DNA ही ऐसा है

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 19, 2018 18:51 IST

कांग्रेस ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के स्लैब से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ताजा बयान को लेकर बुधवार को उन पर निशाना साधा और दावा किया कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद प्रधानमंत्री इस तरह बात कर रहे हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को  तमिलनाडु के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने लोकतंत्र के लिए जरूरी संस्थाओं को लगातार अपमानित किया है।

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट, सीएजी जैसी संस्थाओं की अवहेलना करना भी नहीं छोड़ा है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने आर्मी और देश की हर लोकतांत्रिक संस्था का अपमान किया है। हाल ही में उन्होंने राफेल डील पर फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट पर भी सवाल उठाए हैं। 

कांग्रेस का डीएनए अभी भी वैसा ही है

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस हस चुनाव के पहले बार-बार सिर्फ ईवीएम को लेकर चिल्लाती है, ये उनकी आदत बन गई है। अब देखिए कांग्रेस कैसे चुपचाप है, जब चुनाव में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया है तो वह कुछ नहीं बोल रहे हैं। 

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस का डीएनए अभी भी वैसा ही है। जब जीतते हैं तो कहते हैं ईवीएम ठीक है और नतीजे से पहले उसी ईवीएम पर संदेह भी पैदा कर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। पीएम मोदी ने कहा, अब जब नतीजे उनके पक्ष में आए हैं तो उन्होंने नतीजों को स्वीकार कर लिया है,  उसी ईवीएम से आए हैं, जिनमें गड़बड़ी की वो बात करते हैं। 

कांग्रेस ने साथा निशाना

इधर कांग्रेस ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के स्लैब से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ताजा बयान को लेकर बुधवार को उन पर निशाना साधा और दावा किया कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद प्रधानमंत्री इस तरह बात कर रहे हैं।

पार्टी ने आरोप लगाया कि जीएसटी के संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दोहरी नीति अपनाई है तथा पहले ‘एक देश, सात कर’ संबंधी राहुल गांधी के बयान को लेकर सरकार के लोग उनका मजाक बनाते थे।

दरअसल, प्रधानमंत्री ने मंगलवार को संकेत दिया था कि आने वाले समय में 99 फीसदी वस्तुएं जीएसटी 18 फीसदी स्लैब में आ सकती हैं।

देखें पीएम मोदी का पूरा भाषण 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराफेल सौदाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत