लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Chandrapur: 'जहां भी सत्ता पाओ खूब मलाई खाओ', चंद्रपुर में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 8, 2024 18:01 IST

PM Modi In Chandrapur: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पीएम मोदी ने सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव 'स्थिरता बनाम अस्थिरता' के बीच का चुनाव हैनए भारत के प्रतीक संसद की नई इमारत में भी चंद्रपुर की लकड़ी लगी हुई है कांग्रेस पार्टी खुद ही समस्याओं की जननी है

PM Modi In Chandrapur:महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पीएम मोदी ने सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव 'स्थिरता बनाम अस्थिरता' के बीच का चुनाव है। एक ओर भाजपा-एनडीए है, जिसका ध्येय है। देश के लिए कड़े फैसले लो, बड़े फैसले लो। दूसरी ओर कांग्रेस और इंडी गठबंधन है, जिसका मंत्र है जहां भी सत्ता पाओ खूब मलाई खाओ। पीएम ने कहा कि सियासी पारा भी चढ़ रहा है। मैं देख रहा हूं आपके उत्साह जोश में आपके जज्बे में कोई कमी नहीं है।

इस बार चंद्रपुर ने भी मन बना लिया फिर एक बार मोदी सरकार। चंद्रपुर से इतना सारा स्नेह मिलना मेरे लिए और भी विशेष है। एक चंद्रपुर ही है, जिसने भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए लकड़ी भेजी। नए भारत के प्रतीक संसद की नई इमारत में भी चंद्रपुर की लकड़ी लगी हुई है। चंद्रपुर की ख्याति पूरे देश में पहुंची है। मैं चंद्रपुर के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। पीएम ने कहा कि मोदी किसी शाही परिवार में जन्म लेकर प्रधानमंत्री नहीं बना है। मैं गरीब घर में पैदा हुआ और आपने मुझे यहां तक पहुंचाया। पीएम ने कहा कि 80 करोड़ से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को फ्री में राशन दे रहे हैं।

राजनीतिक पार्टियों का दायित्व होता है कि वो जनता की समस्याओं का समाधान करे, लेकिन कांग्रेस पार्टी खुद ही समस्याओं की जननी है। आज देश का दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब मोदी सरकार को अपनी सरकार मानता है। पीएम ने कहा कि इस बार हमें सारे पोलिंग बूथ जीतने होंगे। गर्मी कितनी भी क्यों न हो सुबह सुबह मतदान करा लेना है। पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। आपने एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया। हमने देश की बड़ी-बड़ी समस्याओं का स्थायी इलाज किया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रMaharashtra Assemblyनरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos