लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 'ट्रंप के आदेश पर पीएम मोदी ने पाकिस्तान स्थित आतंकी शिविरों पर कार्रवाई रोकी', राहुल गांधी का आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: August 27, 2025 15:18 IST

चुनावी राज्य बिहार में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के तहत मजफ्फरपुर रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी पर “चुनाव आयोग (ईसी) की मदद से वोट चुराकर” चुनाव जीतने का भी आरोप लगाया। 

Open in App

मजफ्फरपुर: कांग्रेस के राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर पाकिस्तान में आतंकी शिविरों के खिलाफ भारत की कार्रवाई तुरंत रोक दी थी। रैली से संबंधित एक वीडियो में राहुल गांधी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "ट्रंप ने आज कहा, कि जब हिन्दुस्तान-पाकिस्तान का युद्ध हो रहा था तो मैंने फोन उठाया और नरेंद्र मोदी से कहा, कि सुन ये जो तू कर रहा है उसे 24 घंटे में बंद कर। और नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे में नहीं, 5 घंटे में सारा का सारा रोक दिया।"

चुनावी राज्य बिहार में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के तहत मजफ्फरपुर रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी पर “चुनाव आयोग (ईसी) की मदद से वोट चुराकर” चुनाव जीतने का भी आरोप लगाया। लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने कहा, "गुजरात मॉडल 'वोट चोरी' का है। भाजपा ने वहीं से लोगों के वोट चुराना शुरू किया। भाजपा चुनाव आयोग की मदद से वोट चुराकर चुनाव जीतती है।"

गांधी ने आरोप लगाया, "हम विधानसभा और लोकसभा चुनावों में वोटों की चोरी के सबूत पेश करते रहेंगे।" उन्होंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 65 लाख मतदाताओं के नाम "काटे" जाने पर भी चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण माँगा। कांग्रेस सांसद ने कहा, "चुनाव आयोग को यह बताना चाहिए कि राज्य में 65 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से क्यों हटाए गए।"

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपभारतपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया