लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने सीएम योगी को दी जन्मदिन की बधाई

By भाषा | Updated: June 5, 2019 19:39 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की बधाई। मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में परिवर्तन के लिए उल्लेखनीय कार्य किया, विशेषकर कृषि उद्योग और कानून-व्यवस्था सुधारने की दिशा में उनका प्रयास सराहनीय है, मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर योगी को बधाई दी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने भी योगी को बधाई दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को 47 वर्ष के हो गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्या के साथ-साथ कई मंत्रियों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और नौकरशाहों ने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की बधाई। मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में परिवर्तन के लिए उल्लेखनीय कार्य किया, विशेषकर कृषि उद्योग और कानून-व्यवस्था सुधारने की दिशा में उनका प्रयास सराहनीय है, मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर योगी को बधाई दी। उन्होंने योगी को उत्तर प्रदेश को सुशासन और विकास के रास्ते पर ले जाने का श्रेय दिया। शाह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। शाह ने योगी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

बधाई देने वालों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, मौर्य, मंत्री सुरेश खन्ना, भूपेंद्र चौधरी, स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश राणा, बलदेव सिंह औलख, सूर्य प्रताप शाही, सांसद, विधायक और भाजपा नेता शामिल रहे। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने भी योगी को बधाई दी। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस