लाइव न्यूज़ :

पूर्व सीएम सिद्धरमैया का आरोप, कहा- पीएम मोदी के पास बाढ़ प्रभावित कर्नाटक आने का समय नहीं है

By भाषा | Updated: October 13, 2019 19:25 IST

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके पास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रचार करने का समय है लेकिन बाढ़ प्रभावित कर्नाटक आने का समय नहीं है।

भाजपा को ‘‘फासीवादी’’ और ‘‘तानाशाह’’ बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सदन की कार्यवाही को कवर करने से मीडिया पर प्रतिबंध लगाने में राज्य सरकार की विधानसभा अध्यक्ष के साथ ‘मिलीभगत’ है।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘इस बार राज्य में जबरदस्त बाढ़ आई और कुछ हिस्सों में सूखे की स्थिति रही। केन्द्र सरकार ने 60 दिनों बाद मदद दी और वह भी केवल 1,200 करोड़ रुपये की...मेरे अनुसार नुकसान एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का है।’’

उन्होंने चिकमंगलूर में पत्रकारों से कहा, ‘‘मोदी ने कर्नाटक का दौरा नहीं किया और इसके बजाय उन्होंने विदेश की यात्रा की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रचार करने गये।’’ सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘बिहार में बाढ़ आते ही ट्वीट किया, सहानुभूति व्यक्त की। कर्नाटक में जहां बाढ़ के कारण लगभग 90 लोगों की मौत हुई और चार से पांच लोग लापता है, उन्होंने कोई सहानुभूति व्यक्त नहीं की।’’ 

टॅग्स :सिद्धारमैयानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब