लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता के रोसैया के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: December 4, 2021 13:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कोनिजेति रोसैया के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया और कहा कि जन हित में किए गए उनके कार्यों व उनके योगदानों को याद किया जाएगा।

रोसैया का शनिवार सुबह हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘के. रोसैया के निधन से दुखी हूं। मुख्यमंत्री के रूप में और फिर तमिलनाडु का राज्यपाल बनने के बाद हुई हम दोनों की मुलाकातें मुझे याद आ रही हैं। जन हित में किए गए कार्यों व योगदानों के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

ज्ञात हो कि रोसैया 31 अगस्त, 2011 से 30 अगस्त, 2016 तक तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे। रोसैया ने अपनी राजनीतिक यात्रा 1968 में विधान परिषद के सदस्य के रूप में की थी। वाई एस राजशेखर रेड्डी के निधन के बाद वह तीन सितंबर से 25 नवंबर तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?