लाइव न्यूज़ :

PM Modi-CM NITISH: बिहार के सभी लोगों की इज्जत बेच दी, सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘पैर छुए’, प्रशांत का हमला, मुख्यमंत्री अगर न चाहें तो देश में सरकार नहीं बनेगी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2024 12:05 IST

PM Modi-CM NITISH: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए -यह नहीं मांगा। बिहार के लोग सोच रहे होंगे कि तो फिर उन्होंने क्या मांगा?

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने इसके एवज में क्या मांगा?बिहार के बच्चों के लिए रोजगार नहीं मांगा। चीनी की फैक्टरियां चालू हो जाए --यह नहीं मांगा।

PM Modi-CM NITISH: राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने सत्ता में बने रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘पैर छुए’। अपने जन सुराज अभियान के तहत शुक्रवार को यहां एक सभा को संबोधित करते हुए किशोर ने कहा, ‘‘ देश ने कुछ दिन पहले देखा होगा कि मीडिया के लोग कह रहे थे कि नीतीश कुमार के हाथ में भारत सरकार की कमान है। नीतीश कुमार अगर न चाहें तो देश में सरकार नहीं बनेगी। इतनी ताकत है नीतीश कुमार के हाथ में।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ नीतीश कुमार ने इसके एवज में क्या मांगा?

बिहार के बच्चों के लिए रोजगार नहीं मांगा। बिहार के जिलों में चीनी की फैक्टरियां चालू हो जाए --यह नहीं मांगा। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए -यह नहीं मांगा। बिहार के लोग सोच रहे होंगे कि तो फिर उन्होंने क्या मांगा? नीतीश कुमार ने मांग रखी कि 2025 के बाद भी वह मुख्यमंत्री बने रहें और इसके लिए भाजपा भी समर्थन कर दे। बिहार के सभी लोगों की इज्जत उन्होंने बेच दी।’’

किशोर ने नीतीश पर अपना प्रहार जारी रखते हुए कहा, ‘‘13 करोड़ लोगों के जो नेता हैं, हमलोगों का अभिमान हैं, सम्मान हैं, वह पूरे देश के सामने झुक कर मुख्यमंत्री बने रहने के लिए पैर छू रहे हैं।’’ जन सुराज अभियान की शुरुआत करने से पहले नीतीश की पार्टी जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके किशोर पिछले सप्ताह नयी दिल्ली में राजग की एक बैठक में मोदी को राजग का नेता घोषित किए जाने के बाद नीतीश द्वारा किये गये व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप की ओर इशारा कर रहे थे ।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारप्रशांत किशोरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस