लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: एक बार फिर से पीएम मोदी ने तोड़ा अपना प्रोटोकॉल, काफिले को रुकवा कर एंबुलेंस के लिए दी जगह-भेजा आगे

By आजाद खान | Updated: November 9, 2022 17:32 IST

आपको बता दें कि पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। ऐसे में उन्हें यहां कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए भी देखा गया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि अब कांग्रेस केवल दो ही राज्यों में है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने फिर से अपना प्रोटोकॉल तोड़ा है और आगे एक एंबुलेंस को जाने दिया है। इससे पहले इसी तरह वे गुजरात में भी एंबुलेंस को रास्ता दे चुके है। इसका वीडियो भी सामने आया है जहां पीएम मोदी के काफिले के सामने से एंबुलेंस जाते दिखा है।

शिमला: पीएम मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है, ऐसे में उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह एक एंबुलेंस को रास्ते देते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में यह दिख रहा है कि पीएम मोदी ने अपना काफिला रुकवाया है और सामने से एक एंबुलेंस गुजर रही है। 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई लोग शेयर भी कर रहे है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं घटी है। 

वीडियो में क्या दिखा है

यह घटना उस वक्त घटी है जब पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में जा रहे थे जहां पर एक रैली होने वाली थी। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में यह देखा गया है कि पीएम मोदी का काफिला जा रहा था, इस दौरान वहां से एक एंबुलेंस पहुंचा था। ऐसे में एंबुलेंस के फंसे होने की खबर मिलने पर पीएम मोदी ने अपना प्रोटोकॉल तोड़ा और उस एंबुलेंस को जाने दिया।

वीडियो में यह देखा गया है कि पीएम का काफिला रूका हुआ है और सामने से एक एंबुलेंस गुजर रहा है। इस 13 सेकेंड के वीडियो में एंबुलेंस के पास होने के बाद पीएम मोदी के काफिले को जाते हुए देखा गया है। 

इससे पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

आपको बता दें कि इससे पहले इससे पहले भी ऐसी घटनाएं घट चुकी है। इससे पहले पीएम मोदी जब गुजरात के दौरे पर थे तब ऐसी ही एक घटना घटी है। उस दौरान भी वे अपने प्रोटोकॉल को तोड़कर ऐसे ही एंबुलेंस को जगह दी थी। 

ऐसे में यह घटना भी उसी के तर्ज पर घटी है। यह घटना अहमदाबाद से गांधीनगर जाते समय घटी थी जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी। हिमाचल दौरे पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला भी बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अब केवल दो ही राज्य में बची है और जहां उसके पास सत्ता है, वहां केवल झगड़ा ही हो रहा है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीहिमाचल प्रदेशवायरल वीडियोकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप