लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने NaMo ऐप के जरिए की SC/ST/OBC मोर्चा के कार्यकर्ताओं से बात, कांग्रेस पर साधा निशाना

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 10, 2018 10:02 IST

PM Modi Interacts Karnataka SC/ST/OBC and Slum Morcha Workers: पीएम मोदी नियमित रूप से तकनीकि के जरिए बीजेपी कार्यकर्ताओं से जुड़ने का प्रयास करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने 2 मई को बीजेपी किसान मोर्चा और 4 मई को महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 10 मई 2018: कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9 बजे नमो ऐप के जरिए एससी-एसटी-ओबीसी और स्लम मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के जरिए कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ताओं से जुड़ने का प्रयास करते रहे हैं। 26 अप्रैल को उन्होंने कर्नाटक की सभी विधानसभाओं के बीजेपी प्रत्याशियों से नमो ऐप के जरिए बात की थी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर भी उन्होंने देशभर के बीजेपी सांसदों और विधायकों को नमो ऐप से संबोधित किया था। कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे और 15 मई को परिणामों की घोषणा की जाएगी। (कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी पूरी कवरेज के लिए यहां क्लिक कीजिए)

यह भी पढ़ेंः- कर्नाटक चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, बीजेपी ने उतारी इन 23 नेताओं की फौज, कांग्रेस भी मुस्तैद

पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातेंः-

- OBC आयोग को संवैधानिक दर्जा मिले, इसके लिए हमने प्रयास किया। लेकिन कांग्रेस ने इस बारे में मांग किए जाने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया। ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलने से रोकने के लिए ही कांग्रेस ने संसद नहीं चलने दी।

- कर्नाटक चुनाव में जीतने के लिए कांग्रेस ने आजकल फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनाने का काम शुरू किया।

- भारतीय जनता पार्टी में मोर्चों का बड़ा योगदान है। घर-घर भारतीय जनता पार्टी का संदेश पहुंचा रहे हैं। जो नई पीढ़ी भाजपा में आ रही है उसमें मोर्चों की बहुत बड़ी भूमिका है। मैं मोर्चे के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई देता हूं।

- भारत में सामाजिक समरसता की पार्टी भाजपा है इसलिए एससी एसटी और ओबीसी के लोगो इस पार्टी से जुड़े हुए हैं। मेरी अपील है कि एससी-एसटी-ओबीसी के हर घर में जाएं और उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं।

- बाबा साहेब ने अपने जीवन में जो संघर्ष किया उससे हम भली-भांति परिचित हैं। संविधान सभा की पहली बैठक के बाद बाबा साहब ने कहा था कि इस देश का सामाजिक और आर्थिक विकास सही समय और परिस्थिति आने पर जरूर होगा। इस देश में इतने पंथ और जातियां होने के बावजूद कोई ना कोई तरीके से हम एक हो जाएंगे।

- महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज को इस बुराई से बचाने के लिए बीड़ा उठाया है। इसके अलावा भक्ति के माध्यम से कबीर और रैदास ने बड़ा योगदान दिया।

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने Namo App से की कर्नाटक महिला मोर्चा से चर्चा, बोले- महिलाओं के नेतृत्व में हो विकास

पीएम मोदी ने बीजेपी महिला मोर्चा से क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कार्यक्रमों व योजनाओं की चर्चा की। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट का जिक्र करते हुए कहा कि हमने सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण को महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो दिए हैं। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने हाल में एकसाथ कई कानूनों को सख्त करने के लिए बदलाव किया है। अब मासूमों के साथ बलात्कार करने वालों को फांसी तक की सजा हो सकती है।

पीएम मोदी ने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से क्या कहा? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में बीजेपी के किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं से कहा कि किस तरह से 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कर्नाटक के किसानों की सिंचाई की समस्या का भी समाधान बताया। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के लिए फसल बीमा योजना जैसी ढेर सारी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?