लाइव न्यूज़ :

राफेल डील: राहुल ने कहा- PM ने अनिल अंबानी के साथ 130 हजार करोड़ का किया सर्जिकल स्ट्राइक

By भारती द्विवेदी | Updated: September 22, 2018 14:08 IST

ओलांद का बयान आने के बाद फ्रांसीसी कंपनी दैसॉ ने उनके बयान को खारिज करते हुए एक अलग बयान दिया है। कंपनी का कहना है कि सौदे के लिए अनिल अंबानी की रिलायंस कंपनी को उन्होंने खुद चुना था।

Open in App

नई दिल्ली, 22 सितंबर: देश की दोनों ही बड़ी पार्टियों के बीच शुक्रवार से राफेल डील को लेकर घमासान मचा हुआ है। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फांस्वा ओलांद के बयान के बाद से ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को लेकर अपना रुख हमलावार कर रखा है। राहुल ने ट्वीट करके लिखा है- 'प्रधानमंत्री और अनिल अंबानी 130 हजार करोड़ रुपए का सर्जिकल स्ट्राइक किया है। मोदी जी ने शहीदों का अपमान किया है। भारत की आत्मा को चोट पहुंचाने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए।'

बता दें कि राफेल डील पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान के बाद राहुल गांधी ने शुक्रवार (21 सितंबर) को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी निजी तौर पर राफेल डील पर बात की है। इसके अलावा फ्रांस्वा ओलांद को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम अब जानते हैं कि उन्होंने दिवालिया हो चुके अनिल अंबानी के लिए बिलियन डॉलर्स की डील कराई। पीएम मोदी ने हमारे सैनिकों की शहादत का अपमान किया है।

ओलांद का बयान आने के बाद फ्रांसीसी कंपनी दैसॉ ने उनके बयान को खारिद करते हुए एक अलग बयान दिया है। कंपनी का कहना है कि सौदे के लिए अनिल अंबानी की रिलायंस कंपनी को उन्होंने खुद चुना था। दोनों ही कंपनियों के बीच सौदा भारतीय कानून के मुताबिक ही किया गया है।

गौरतलब है कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने अपने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है। राफेल डील पर बयान देते हुए ओलांद ने कहा है कि राफेल डील के लिए अनिल अंबानी को दैसाॉ एविएशन कंपनी ने नहीं चुना था। हमनें वहीं पार्टनर चुना जो हमें दिया गया था। हमारे पास कोई विकल्प ही नहीं था। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद का ये इंटरव्यू फ्रांस की न्यूज वेबसाइट मीडियापार्ट ने छापा है।

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान आने के बाद रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट करके सफाई दी थी। रक्षा मंत्रालय ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'राफेल डील को लेकर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान पर जांच की जाएगी। पार्टनर चुनने में न भारत सरकार की भूमिका और न फ्रांस की। व्यवसायिक फैसले में किसी सरकार की भूमिका नहीं।

टॅग्स :राफेल सौदाराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रक्षा मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?