लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता ने किया दावा, त्रिपुरा के सीएम को है तस्करों से जान का खतरा, राजनाथ सिंह को मिली है सूचना

By भाषा | Updated: September 19, 2018 14:08 IST

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रतन चक्रवर्ती ने संवाददाताओं से कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को खबर मिली है कि मादक पदार्थ तस्करों ने देब को मारने साजिश रची है।

Open in App

अगरतला, 19 सितंबर: त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा ने मंगलवार को दावा किया कि म्यांमार स्थित मादक पदार्थ तस्करों से मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की जान को खतरा है क्योंकि उन्होंने राज्य को मादक पदार्थ से मुक्त करने का आह्वान किया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रतन चक्रवर्ती ने संवाददाताओं से कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को खबर मिली है कि मादक पदार्थ तस्करों ने देब को मारने साजिश रची है।

चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘केन्द्रीय गृह मंत्रालय को खबर मिली है कि म्यामां के मादक पदार्थ तस्कर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब  कुमार देब की हत्या का कोशिश कर रहे हैं। हमें अपने पार्टी सूत्रों से भी जानकारी मिली है। साथ ही गृहमंत्री के पास ऐसी कई रिपोर्ट्स हैं जिसके अनुसार म्यांमार में ड्रग पेडलर्स त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को मिटाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब से त्रिपुरा में बीजेपी- स्वदेशी पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) की सरकार बनी है, इलाके में सक्रिय ड्रग सप्लाइ करने वाले समूहों पर कड़ी कार्रवाई हुई। इससे म्यांमार के ड्रग पेडलर खुश नहीं हैं। ’’

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थों के तस्कर मुख्यमंत्री से नाराज हैं क्योंकि उन्होंने पूर्वोत्तर के राज्य को मादक पदार्थों से मुक्त करने का आह्वान किया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

टॅग्स :बिप्लब कुमार देबत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस