लाइव न्यूज़ :

हर गांव में खेल का मैदान और हर जिले में स्टेडियम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया क्या है सरकार की योजना

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 7, 2023 18:44 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुई सांसद खेलकूद प्रतियोगिता से प्रदेश के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने तय किया है कि हर गांव में एक खेल का मैदान और हर विकासखंड में एक मिनी स्टेडियम होगा। साथ ही जनपद स्तर पर हम एक स्टेडियम भी बनवा रहे हैं जिसका कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकौशांबी में 7-9 अप्रैल तक चलने वाले कौशांबी महोत्सव का शुभारंभमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की विकास परियोजनाओं की शुरुआतकहा- देश समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छू रहा है

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में  7-9 अप्रैल तक चलने वाले कौशांबी महोत्सव के दौरान  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कौशांबी महोत्सव का शुभारंभ गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस दौरान यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कौशांबी जिला विकास से जुड़ रहा है। पीएम मोदी की प्रेरणा से विकास कार्य हो रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुई सांसद खेलकूद प्रतियोगिता से प्रदेश के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। सीएम योगी ने कहा, "डबल इंजन की सरकार ने तय किया है कि हर गांव में एक खेल का मैदान और हर विकासखंड में एक मिनी स्टेडियम होगा। साथ ही जनपद स्तर पर हम एक स्टेडियम भी बनवा रहे हैं जिसका कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने के लिए हर ग्राम पंचायत, हर नगर निकाय और हर जनपद को अपना स्थापना दिवस मनाना चाहिए। विकास की हर परियोजना का लाभ कौशांबीवासियों तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। गंगा एक्सप्रेस वे इसी जनपद के बगल से होकर जा रहा है। उसके बन जाने से मेरठ से प्रयागराज की दूरी आठ घंटे से कम समय में पूरी हो जाएगी। 2025 में होने जा रहे प्रयागराज महाकुंभ को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पिछले तीन साल से 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को फ्री में राशन दे रहा है, तो वहीं पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़े हुए हैं। सरकारें कैसे चलनी चाहिए इसके लिए आज दुनिया भारत की तरफ देख रही है। आज विकास की योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी भारतवासियों को मिल रहा है। देश समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। साथ ही देश के अंदर सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण बनाने का कार्य भी किया जा रहा है।"

इससे पहले केंद्रीय गृहमत्री अमित शाह ने भी जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। अमित शाह ने कहा, "सोनिया जी हों, राहुल जी हों या कोई भी हों, मोदी जी ने गाली गलोज के कीचड़ के अंदर कमल को और मजबूत कर खिलाया है। यह कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में। लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि आपका परिवार खतरे में हैं। आपने इस लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारद और तुष्टिकरण से घेर कर रखा था। कांग्रेस को संविधान पर भरोसा नहीं है लेकिन कानून सभी के लिए बराबर है। जनता राहुल और कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। वर्ष 2014 से लेकर अब आपने यानी यूपी की जनता ने 2017, 2019 और 2021 में कांग्रेस के साथ सभी विपक्षियों को सूपड़ा साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि  सपा, बसपा और कांग्रेस कोई नहीं चाहता था कि कश्मीर से 370 हटाई। लेकिन भाजपा और मोदी जी की इच्छा शक्ति से यह काम आसान हो गया और अब वहां अमन चैन है। 24 की लड़ाई में पूर्वांचल और बुंदेलखंड की हर सीट पर कलम खिलाना है।"

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशकांग्रेसBJPअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए