लाइव न्यूज़ :

रेलवे में ‘शून्य दुर्घटना मानक’ के लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं रेल मंत्री पीयूष गोयल

By भाषा | Updated: May 31, 2019 16:05 IST

लक्ष्य यह सुनिश्चित करना होगा कि रेलवे कारखानों में ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ जैसी ट्रेनों के अत्याधुनिक डिब्बों का निर्माण बढ़े ताकि उनकी सेवाएं बढ़ाई जा सकें। अपने 20 विश्वसनीय सलाहकारों के साथ मिलकर काम करने के लिए पहचाने जाने वाले गोयल ‘स्प्रेडशीट’ के माध्यम से हर परिचालन विवरण और आमतौर पर तथ्यों एवं आंकड़ों पर नजर रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे गोयल ट्विटर पर भी काफी सक्रिय रहे हैं और अधिकतर यात्रियों के तमाम प्रश्नों के उत्तर भी देते रहे हैं। वह हमेशा इस बात को दोहराते रहे हैं कि ‘शून्य दुर्घटना मानक’ के लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं।

पीयूष गोयल को एक बार फिर रेल मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। अपने दूसरे कार्यकाल में उनके सुरक्षा, किराए में वृद्धि किए बिना राजस्व जुटाने, पटरियों के पुनर्निर्माण, आधुनिकीकरण और अत्याधुनिक डिब्बों के उत्पादन में वृद्धि करने की दिशा में कदम उठा सकते हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गोयल के पिछले कार्यकाल में रेलवे में सबसे कम दुर्घटनाएं हुई थी और वह हमेशा इस बात को दोहराते रहे हैं कि ‘शून्य दुर्घटना मानक’ के लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं। उनकी सबसे बड़ी चुनौती पटरियों की समय पर देखरेख और उनका पुनर्निर्माण करना होगा।

उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना होगा कि रेलवे कारखानों में ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ जैसी ट्रेनों के अत्याधुनिक डिब्बों का निर्माण बढ़े ताकि उनकी सेवाएं बढ़ाई जा सकें। अपने 20 विश्वसनीय सलाहकारों के साथ मिलकर काम करने के लिए पहचाने जाने वाले गोयल ‘स्प्रेडशीट’ के माध्यम से हर परिचालन विवरण और आमतौर पर तथ्यों एवं आंकड़ों पर नजर रखते हैं। गोयल ट्विटर पर भी काफी सक्रिय रहे हैं और अधिकतर यात्रियों के तमाम प्रश्नों के उत्तर भी देते रहे हैं। 

टॅग्स :मोदी सरकारपीयूष गोयलरेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्सभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए