लाइव न्यूज़ :

मप्र के मुख्यमंत्री की बारिश में पौधे की सिंचाई करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

By भाषा | Updated: September 11, 2021 00:39 IST

Open in App

भोपाल, 10 सितंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक तस्वीर आई है, जिसमें वह संगमरमर के दो बड़े-बड़े पत्थरों पर खड़े होकर एक पौधा लगाने के बाद उसमें पानी डालते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान एक व्यक्ति उनके ऊपर छाता खोलकर पकड़े हुए है, ताकि बारिश के पानी से उनको बचाया जा सके। इस पर शुक्रवार को एक व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा कि ‘अंदाज अपना अपना’।

मुख्यमंत्री के सूचना प्रसार से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि चौहानजी रोजाना एक पौधा लगाते हैं और उसमें पानी डालते हैं। खराब मौसम के बावजूद वह पेड़ लगाते हैं और उसमें पानी डालते हैं।

विपक्षी दल कांग्रेस ने चौहान पर तंज कसने के लिए उनकी यह तस्वीर ट्विटर पर डाली है, जिसमें वह भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में संगमरमर के दो बड़े-बड़े पत्थरों पर खड़े होकर एक पौधा लगाने के बाद उसमें पानी डालते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान एक व्यक्ति उनके ऊपर छाता खोलकर पकड़े हुए है, ताकि बारिश के पानी से उनको बचाया जा सके।

कांग्रेस ने चौहान पर तंज कसते हुए लिखा है कि ये हैं माटी के लाल, किसान पुत्र।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने चौहान की इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘माटी के लाल, किसान पुत्र शिवराज जी का गीली मिट्टी पर महँगा पत्थर बिछवाकर बरसात में छाता लगाकर पौधों को पानी डालते हुए विहंगम दृश्य…..।’’

सलूजा द्वारा डाले गये इस पोस्ट पर एक व्यक्ति लिखा, ‘‘क्या गजब की नौटंकी है - छाता, बारिश, कैमरा और एक्शन।’’

इस पर ट्विटर पर कमेंट लिखते हुए एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘अंदाज अपना अपना’’।

वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, ‘‘नेताओं का अहंकार। प्रचार की इच्छा उनसे ऐसी मूर्खतापूर्ण हरकतें करवाती हैं। इन्हें लगा होगा कि इनके पानी के आगे आसमान के पानी में दम नहीं।’’

इस बारे में एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘‘हम ऐसी घटिया बातों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। सम्मान में अगर कोई उनके लिए संगमरमर के पत्थर बिछाता है और बारिश से भींगने के लिए उनके ऊपर छाता खोलकर पकड़ता है तो चौहानजी क्या कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि चौहानजी रोजाना एक पौधा लगाते हैं और उसमें पानी डालते हैं। खराब मौसम के बावजूद वह पेड़ लगाते हैं और उसमें पानी डालते हैं। क्या यह प्रशंसनीय कार्य नहीं है?

हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि चौहान की यह तस्वीर भोपाल में खींचीं गई है।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प के क्रम में बृहस्पतिवार को भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में अशोक का पौधा लगाया था और इसकी एक तस्वीर मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की वेवसाइट पर भी डाली है, जिसमें वह संगमरमर के दो पत्थरों पर खड़े होकर इस पेड़ को लगा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSpecial Trains: पुरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी