लाइव न्यूज़ :

सावधान! 70 लाख भारतीय डेबिट, क्रेडिट कार्ड धारकों के फोन नंबर सहित ईमेल-आईडी और आय की डिटेल्स लीक

By विनीत कुमार | Updated: December 9, 2020 08:13 IST

एक इंटरनेट सिक्योरिटी रिसर्चर ने दावा किया है कि कम से कम 70 लाख भारतीयों के फोन नंबर, ईमेल आईडी सहित कई विवरण लीक हुए हैं। ये 70 लाख वो लोग हैं, जो डेबिट या क्रेडिट कार्ड वगैरह इस्तेमाल करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलाखों भारतीयों के फोन नंबर सहित ईमेल-आईडी और इनकम की डिटेल्स इंटरनेट पर लीकजिनके डाटा लीक हुए हैं, उनमें वे शामिल हैं जो डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं इस डाटा के थर्ड पार्टी के माध्यम से लीक होने की आशंका, हैकर्स और स्कैमर उठा सकते हैं फायदा

ऑनलाइन और डिजिटल बैकिंग के इस दौर में एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक इंटरनेट सिक्योरिटी रिसर्चर के हवाले से ये बात सामने आई है कि डार्क वेब पर 70 लाख से अधिक भारतीय डेबिट और क्रेडिट कार्ड धारकों के व्यक्तिगत डाटा लीक हुए हैं।

लीक हुए डिटेल्स में यूजर्स के नाम, फोन नंबर, ईमेल पते, नियोक्ता फर्म और वार्षिक आय आदि तक शामिल हैं। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार सिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर राजाहरिया ने ये दावा किया है।

रिपोर्ट के अनुसार करीब 2GB के लीक हुए डाटाबेस में ये भी बताया गया है कि उपयोगकर्ता का खाता किस प्रकार का है और उन्होंने मोबाइल अलर्ट पर इसे स्विच किया है या नहीं।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार राजाहरिया ने बताया, 'ये डाटा 2010 और 2019 के बीच का है, जिसका फायदा स्कैमर और हैकर्स उठा सकते हैं।'

उन्होंने कहा, 'चूंकि यह वित्तीय डाटा है, इसलिए ये हैकर्स और स्कैमर के लिए बहुत फायदेमंद है। वे इसकी मदद से वे यूजर्स को लेकर कई तरह के हमले कर सकते हैं।' उन्होंने हालांकि साथ ही कहा कि लीक हुए विवरणों में कार्ड नंबर शामिल नहीं थे।

राजाहरिया के अनुसार, 'ये लीक थर्ड पार्टी के माध्यम से हुई होगी जिसे बैंक ने क्रेडिट / डेबिट कार्ड बेचने के लिए अनुबंधित किया होगा।'

राजाहरिया बताते हैं कि लगभग पांच लाख कार्ड धारकों के पैन नंबर भी लीक हुए डेटा में शामिल थे।

हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि 70 लाख यूजर्स का डाटा वास्तविक था या नहीं। इंटरनेट रिसर्चर ने कुछ यूजर्स के डाटा की जांच की है और मिलान में लीक हुई कई चीजों को सटीक पाया।

राजाहरिया ने आशंका जताई, 'मुझे लगता है कि किसी ने डार्क वेब पर इस डाटा / लिंक को बेचा और बाद में ये सार्वजनिक हो गया। वित्तीय डेटा इंटरनेट पर सबसे महंगा डाटा है।'

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल