लाइव न्यूज़ :

पीएचईडी का एक्सईएन रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 12, 2020 17:51 IST

Open in App

जयपुर, 12 नवम्बर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष जांच शाखा (एसआईडब्ल्यू) ने जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग (पीएचईडी) के अधिशासी अभियन्ता जितेन्द्र कुमार शर्मा को बृहस्पतिवार को 50 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने इस बारे में शिकायत की थी। इसके अनुसार एक्सईएन शर्मा उसके विभिन्न कार्यों के बकाया बिलों को पास कराने की एवज में बिलों की कुल राशि का 7.5 प्रतिशत कमीशन के रूप में रिश्वत मांग रहा था।

ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन करवाकर बृहस्पतिवार को अभियंता शर्मा को 50 हजार रूपये कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी की अन्य टीम आरोपी के आवास व अन्य ठिकानों की तलाशी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव