लाइव न्यूज़ :

PFI ने बाबरी मस्जिद विध्य्वंस की बरसी पर बिहार के कटिहार जिले में पोस्टर लगाए जाने के बाद मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: December 6, 2020 18:53 IST

छह दिसंबर के दिन ही 1992 में अयोध्‍या में बाबरी मस्जिद के विवादित ढ़ांचा को गिराया गया था. लंबी कानूनी लडाई व सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब यहां राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे बाबरी मस्जिद ढांचा को गिराए जाने को लेकर बिहार में पोस्‍टर लगाए जाने के बाद से हडकंप मच गया है. पोस्टर कटिहार के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर लगाए गए थे.

पटना,6 दिसंबर। पॉपुलर फ्रंट के द्वारा अयोध्‍या में बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचा को गिराए जाने को लेकर बिहार के कटिहार में पोस्‍टर लगाए जाने के बाद से हडकंप मच गया है. जिला प्रशासन में उस वक्त हडकंप की स्थिति मच गई जब कलक्ट्रेट के गेट समेत अन्य जगहों पर बाबरी मस्जिद से जुडे कुछ विवादास्पद पोस्टर देखे गए. पोस्टर कटिहार के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर लगाए गए थे. पोस्‍टरों में बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित बातें दर्ज हैं. इनमें बाबरी मस्जिद के गुंबदों की तस्वीर देते हुए छह दिसंबर के दिन को नहीं भूलने का आह्वान किया गया है. पोपुलर फ्रंट के नाम से लगाए गए इस पोस्टर में लिखा है कि - 'एक दिन बाबरी का उदय होगा. छह दिसंबर 1992 कहीं हम भूल न जायें.

डीएम-एसपी के दफ्तर के सामने लगे आपत्तिजनक पोस्टर पर प्रशासन का कोई नुमाइंदा कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. उल्लेखनीय है कि छह दिसंबर के दिन ही 1992 में अयोध्‍या में बाबरी मस्जिद के विवादित ढ़ांचा को गिराया गया था. लंबी कानूनी लडाई व सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब यहां राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएफआइ के नाम से कटिहार में बाबरी मस्जिद के समर्थन में पोस्‍टर लगाए गए हैं. प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. बताया जा रहा है कि कटिहार सहित पूरे बिहार में सुरक्षा के इंतजाम कडे कर दिए गए हैं. अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है. सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है. पॉपुलर फ्रंट नामक संस्था के नाम से पोस्टर में दिल्ली का पता दिया हुआ है. स्थानीय लोगों ने पोस्टर देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. इस संबंध में एसपी विकास कुमार ने कहा पोस्टर चिपकाने से संबंधित सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है. मामला विवादास्पद प्रतीत होने पर संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अलर्ट है.

यहां बता देम कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) एक उग्र इस्लामी कट्टरपंथी संगठन है जिसका गठन 2006 में किया गया था. इस संगठन से दूसरे कट्टरवादी सोच रखने वाले संगठन भी जुडते चले गए. मौजूदा वक्त में पीएफआई का असर 16 राज्यों में है और 15 से ज्यादा मुस्लिम संगठन इससे जुडे हुए हैं. केंद्र सरकार ने जब सीएए लागू किया तो देश के कई स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन हुए. जांच में पाया गया कि इसके पीछे पीएफआई की भूमिका थी, जो विदेश से पैसा मंगवा कर उत्पातियों की फंडिग कर रहा था. उस दौरान यूपी और असम में हिंसक प्रदर्शनों में शामिल रहने से पहले भी यह संगठन कई तरह की गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल रहा है. सीएए के खिलाफ आंदोलन में विदेशी फंडिंग की बात सामने आने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इसकी जांच कर रहा है. इस सिलसिले में दो दिन पहले ही बिहार के पूर्णिया व दरभंगा सहित संगठन के कई ठिकानों पर देश भर में ईडी ने छापेमारी की थी.

दरभंगा में पीएफआइ के महासचिव मो. सनाउल्लाह के घर तथा पूर्णिया के राजाबाडी स्थित संगठन के प्रदेश कार्याल में छापेमारी के दौरान ईडी को विरोध का भी समाना करना पडा था. ईडी की टीम ने पीएफआई के प्रदेश बिहार प्रदेश अध्यक्ष महबूब आलम से भी छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की है. टीम बैंक खाते, छात्रों को दी गई स्कॉलरशिप के कागजात के अलावा कई अन्य कागजात भी साथ ले गई है. ईडी की टीम ने पीएफआई के पूर्णिया संगठन के अलावा को लेकर भी विस्तृत जानकारी लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष से ली है. इसके अलावा उनकी टीम में कौन-कौन लोग शामिल हैं, उनके परिवार में कौन लोग हैं, वह कब से संगठन से जुडे हैं और उनकी आय का श्रोत क्या है? यह जानकारी भी प्रदेश अध्यक्ष से ली है. इस संबंध में महबूब आलम ने बताया कि ईडी की टीम को उन्होंने जांच में सहयोग किया और जो भी जानकारी मांगी, उन्होंने दी.

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को पिछले ही साल झारखंड में प्रतिबंधित किया गया था. राज्य सरकार ने इस संगठन के राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत के बाद ये फैसला लिया था. इतना ही नहीं, झारखंड सरकार ने ये भी माना था कि पीएफआई एक ऐसा संगठन है जो आतंकवादी संगठन आईएस से प्रभावित है.

टॅग्स :बिहारअयोध्याबाबरी मस्जिद विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी