लगातार 10वें दिन बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमतें, जानें 1 अक्टूबर को आपके शहर का रेट
By आदित्य द्विवेदी | Published: October 1, 2018 07:49 AM2018-10-01T07:49:48+5:302018-10-01T09:21:09+5:30
Petrol Diesel Price Update Today in Hindi 1 October 2018: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज लगातार 10वें दिन बढ़ोतरी हुई है। इंडियन ऑयल के मुताबिक रविवार (30 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.49 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 90.84 रुपये प्रति लीटर है। वहीं दिल्ली में डीजल 74.79 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 79.40 रुपये प्रति लीटर पर रही।
यह बढ़ोत्तरी सोमवार (1 अक्टूबर) को भी जारी रही। इंडियन ऑयल के मुताबिक आज दिल्ली में पेट्रोल 24 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 83.74 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में कीमतें 91.08 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई। वहीं दिल्ली में डीजल की कीमतें 30 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 75.09 रुपये पर पहुंच गई।
Petrol & Diesel prices in #Delhi are Rs 83.73 per litre (increase by Rs 0.24) & Rs 75.09 per litre (increase by Rs 0.30), respectively. Petrol & Diesel prices in #Mumbai are Rs 91.08 per litre (increase by Rs 0.24) & Rs 79.72 per litre (increase by Rs 0.32), respectively. pic.twitter.com/5WwFpIcbDk
— ANI (@ANI) October 1, 2018
नीचे चार्ट में दिए गए रेट 1 अक्टूबर 2018 को साभार हिंदुस्तान पेट्रोलियम से लिए गए हैं। भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें। बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।
चार महानगरों में 1 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमतें:-
शहर | रविवार की कीमतें |
दिल्ली | 83.81 रुपए |
कोलकाता | 85.61 रुपए |
मुंबई | 91.15 रुपए |
चेन्नई | 87.13 रुपए |
चार महानगरों में 1 अक्टूबर को डीजल की कीमतें:-
दिल्ली | 75.17 रुपए |
कोलकाता | 77.10 रुपए |
मुंबई | 79.79 रुपए |
चेन्नई | 79.39 रुपए |