लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज बढ़ोत्तरी, जानें 17 दिसंबर को आपके शहर के रेट्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2018 08:43 IST

इससे पहले रविवार को पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन डीजल 13 पैसे सस्ता किया गया था। सोमवार को पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई।

Open in App

 अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले 2 महीने में क्रूड ऑयल की कीमतें 30 प्रतिशत तक गिरने के बाद स्थिरता देखी जा रही है। इसका असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी देखने को मिल रहा है। 17 दिसंबर (सोमवार) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.53 रुपये और डीजल 64.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 76.11 रुपये और डीजल 67.44 रुपये प्रति लीटर निर्धारित की गई है।

इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 72.58 रुपये और डीजल 66.20 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है। बेंगलुरू में पेट्रोल 71.07 रुपये और डीजल 64.8 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले रविवार को पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन डीजल 13 पैसे सस्ता किया गया था। रविवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.34 रुपये और डीजल 64.38 रुपये प्रति लीटर बिका।

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक  करें।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर महीने में देशभर के बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतों में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। माना जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट का असर पेट्रोल डीजल की कीमत पर पड़ रहा है। क्रूड ऑयल की कीमत में अक्टूबर 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी।

पिछले 2 महीने में डीजल करीब 12 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल करीब 15 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ। अब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने हो चुके हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी