लाइव न्यूज़ :

Exclusive: पिछले 44 दिनों में 9.14 रुपये लुढ़का पेट्रोल का रेट, डीजल में भी आई 5.17 रुपये की गिरावट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 19, 2018 04:40 IST

आइए, आपको बताते हैं आखिर पेट्रोल-डीजल के भाव में गिरावट आई कैसे?

Open in App

आनंद शर्मा

नागपुर: महंगाई की मार से बेजार नागरिकों को शायद यह खबर राहत दे सकती है. खबर यह है कि पिछले 44 दिनों में पेट्रोल के रेट 9.14 रुपए प्रति लिटर लुढ़के हैं. डीजल में भी 5.17 रुपए की गिरावट आई है. 4 अक्तूबर 2018 को पेट्रोल 90 के आंकड़े को पार कर 91.91 रुपए प्रति लीटर के रेट पर बिका था, इसका रेट 18 नवंबर 2018 को घटकर 82.77 रुपए रह गया. कमोबेश यही स्थिति डीजल के मामले में भी देखने को मिल रही है. 4 अक्तूबर 2018 को 80.71 रुपए/लिटर की दर पर बिके डीजल के दाम 18 नवंबर 2018 को घटकर 75.54 रुपए रह गए. अब आइए, आपको बताते हैं आखिर पेट्रोल-डीजल के भाव में गिरावट आई कैसे?

पेट्रोलियम क्षेत्र के जानकारों के अनुसार अंतर्राष्टीय तेल बाजार में कच्चे तेल के दाम घटे हैं. पूर्व में 86 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर बिकने वाले कच्चे तेल के दाम अब घटकर 68 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं. जानकार इस घटनाक्रम के पीछे अमेरिका का हाथ बता रहे हैं. उनके अनुसार अमेरिका ने 8 देशों पर ईरान से कच्चे तेल लेने पर प्रतिबंध लगा दिया था. इन देशों में प्रमुख आयातक भारत और चायना शामिल थे. इससे पेट्रोल/डीजल के रेट काफी बढ़ गए थे. नागपुर में पेट्रोल के रेट 90 रुपए के पार चले गए थे.

अब अमेरिका द्वारा अपने कच्चे तेल की आपूर्ति अंतर्राष्टीय बाजार में बढ़ा दिए जाने और ईरान से कच्चा तेल लेने बाबत लगाई गई पाबंदी से सभी 8 देशों को कुछ हद तक राहत दे दिए जाने से कच्चे तेल का मार्केट टूट गया और रेट दिन-ब-दिन कम होते जा रहे हैं. इसके परिणामस्वरूप नागपुर में पेट्रोल गत 44 दिनों में 9.14 रुपए और डीजल 5.17 रुपए प्रति लिटर सस्ता हो गया है. इससे नागपुरवासियों को कुछ हद तक राहत जरूर मिली है.

6 दिसंबर के बाद फिर बढ़ेंगे रेट!

पेट्रोलियम क्षेत्र के जानकारों के अनुसार पेट्रोलियम आयातक देशों के संगठन ‘ओपेक’ की आगामी 6 दिसंबर को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. इस बैठक में तेल का उत्पादन कम करने को लेकर फैसला लिया जा सकता है. यदि ऐसा होता है तो कच्चे तेल के दाम अंतर्राष्टीय बाजार में फिर से बढ़ने की आशंका बनी हुई है. इससे 6 दिसंबर के बाद पेट्रोल/डीजल के रेट बढ़ सकते हैं.

डॉलर के आगे संभली रुपए की कीमत

डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत संभलने से भी पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने में मदद मिली है. पूर्व में 1 डॉलर के लिए जहां 74 रुपए से अधिक देने पड़ रहे थे, वहीं अब इसके लिए 72 रुपए के आसपास चुकाने पड़ रहे हैं.

आनंद शर्मा लोकमत समाचार के नागपुर ब्यूरो से जुड़े हुए हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?