लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंरबम की याचिका कल तक के लिए सुरक्षित

By भाषा | Updated: September 12, 2019 17:08 IST

चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में अभी तिहाड़ जेल में हैं । प्रवर्तन निदेशालय ने विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहार को बताया कि आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में चिदंबरम की गिरफ्तारी आवश्यक है, लेकिन यह उचित समय पर होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में चिदंबरम न्यायिक हिरासत में हैं।उन्होंने अदालत से यह भी कहा कि चिदंबरम जब चाहें समर्पण कर सकते हैं, यह उनका अधिकार है।

दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को ईडी के धन शोधन मामले में आत्मसमर्पण के लिए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंरबम की एक याचिका पर अपना आदेश कल तक के लिए सुरक्षित रख लिया।

चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में अभी तिहाड़ जेल में हैं । प्रवर्तन निदेशालय ने विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहार को बताया कि आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में चिदंबरम की गिरफ्तारी आवश्यक है, लेकिन यह उचित समय पर होगी।

सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में चिदंबरम न्यायिक हिरासत में हैं और सबूतों से छेड़छाड़ की स्थिति में नहीं हैं। चिदंबरम की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि ईडी का प्रत्यावेदन गलत इरादे से और उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए दिया गया है।

उन्होंने अदालत से यह भी कहा कि चिदंबरम जब चाहें समर्पण कर सकते हैं, यह उनका अधिकार है। सिब्बल ने कहा कि ईडी 20 और 21 अगस्त को चिदंबरम को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर गयी थी लेकिन अब वे ऐसा नहीं करना चाहते इसलिए कि वह न्यायिक हिरासत में रहें। अदालत प्रवर्तन निदेशालय के धन शोधन मामले में आत्मसमर्पण के लिए चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। 

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमकपिल सिब्बलकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब