लाइव न्यूज़ :

मोरबी पुल हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका, 14 नवंबर को सुनवाई के लिए राजी हुआ एससी

By अनिल शर्मा | Updated: November 1, 2022 13:55 IST

याचिका में घटना की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में एक न्यायिक आयोग नियुक्त करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने मोरबी हादसे को लेकर एक पीआईएल दाखिल किया है।याचिका में उन्होंने पुराने पुल, स्मारकों पर होने वाली भीड़ को मैनेज करने के लिए नियम बनाने की मांग की है। 

नई दिल्लीः गुजरात के मोरबी पुल हादसे की न्यायिक जांच को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर 14 नवंबर को सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी हो गया है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जजों की निगरानी में न्यायिक आयोग गठित कर जांच की मांग की गई है। गौरतलब है कि रविवार को हुए इस हादसे में कम-से-कम 141 लोगों की मौत हुई है।

सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने मोरबी पुल ढहने की घटना की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग को लेकर एक जनहित याचिका दायर की है। याचिका में घटना की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में एक न्यायिक आयोग नियुक्त करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

 विशाल तिवारी ने याचिका में मोरबी जैसी घटना दोबारा ना हो, इसके लिए उन्होंने देशभर में पुराने पुल, स्मारकों पर होने वाली भीड़ को मैनेज करने के लिए नियम बनाने की मांग की है। 

मोरबी ब्रिज (गुजरात) के गिरने से 140 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद इसकी मरम्मत करने वाली कंपनी 'ओरेवा' के अधिकारियों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें ओरेवा के 2 मैनेजर, 2 कॉन्ट्रैक्टर, सिक्योरिटी गार्ड्स और टिकट विक्रेता शामिल हैं। ओरेवा को मरम्मत के लिए 15-साल का कॉन्ट्रैक्ट मिला था लेकिन कंपनी ने किसी और से काम करवाया।

पुल को 7 महीने की मरम्मत के बाद खोला गया था। 24 अक्टूबर को कंपनी ने इसका निरीक्षण किया और 26 अक्टूबर को आम लोगों के लिए इसको खोल दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के वक्त पुल पर 400 से 500 लोग मौजूद थे। घायल लोगों ने बताया कि पुल पर जाने के लिए 17 रुपए की टिकट बेची गई थी। रविवार को हुए इस हादसे में बचाव के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। तीन दिन हो चुके हैं लेकिन बचाव अभियान अभी भी जारी है। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप