लाइव न्यूज़ :

एमपी: प्रज्ञा ठाकुर की जीत को मिली चुनौती, हाई कोर्ट में दायर की गई 19 याचिकाएं

By भाषा | Updated: July 9, 2019 15:58 IST

17 याचिकाएं मुख्य रूप से चुनाव हारने वाले कांग्रेस उम्मीदवारों ने दायर की हैं जबकि दो याचिकाएं राज्य के मतदाताओं ने दायर की हैं। भोपाल के पत्रकार राकेश दीक्षित ने एक मतदाता की हैसियत से चुनावी याचिका दायर कर प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव को चुनौती दी है।

Open in App

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में 19 ऐसी याचिकाएं दायर की गयी हैं जिसमें ईवीएम की कार्यप्रणाली को लेकर शंका जाहिर की गयी है और आम चुनाव में प्रज्ञा ठाकुर समेत कुछ भाजपा नेताओं की जीत को चुनौती दी गयी है।

इनमें से 17 याचिकाएं मुख्य रूप से चुनाव हारने वाले कांग्रेस उम्मीदवारों ने दायर की हैं जबकि दो याचिकाएं राज्य के मतदाताओं ने दायर की हैं। भोपाल के पत्रकार राकेश दीक्षित ने एक मतदाता की हैसियत से चुनावी याचिका दायर कर प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव को चुनौती दी है।

उनके वकील अरविंद श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रज्ञा ठाकुर ने सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काया और चुनाव जीतने के लिये वह भ्रष्ट आचरण में लिप्त थीं।

उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ठाकुर ने धार्मिक आधार पर भाषण देकर जनप्रतिनिधि अधिनियम की धारा 123 का उल्लंघन किया है। अन्य मतदाता राज कुमार चौहान ने याचिका दायर कर सिद्धि से भाजपा सांसद ऋति पाठक की जीत को चुनौती दी है।

उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कार्यप्रणाली को लेकर संदेह जाहिर किया है। चौहान के वकील संजय अग्रवाल और अनुज अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमारे मुवक्किल ने कहा है कि 23 मई को मतगणना की शुरुआत के दिन जब ईवीएम मशीनों को खोला गया तो 99 प्रतिशत ईवीएम की बैट्रियां चार्ज थीं और ऐसा प्रतीत होता है कि मतगणना के दौरान सिर्फ एक प्रतिशत ईवीएम की बैट्रियां ही डिस्चार्ज हुई थीं, जो अविश्वसनीय है।’’

संजय अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के एजेंट गुलाब सिंह ने इससे पहले चुनाव आयोग में इस बारे में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इसके अलावा 17 असफल उम्मीदवारों ने भी उच्च न्यायालय में अपनी संबंधित याचिकाएं दायर की हैं। इनमें कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया भी शामिल हैं जो रतलाम से चुनाव हार गये।

भूरिया ने भाजपा सांसद गुमान सिंह दामोर के खिलाफ याचिका दायर कर उन पर जीत के लिये भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अन्य असफल उम्मीदवार ने अपनी याचिका में ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायत की है। 

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया