राहुल गांधी के विदेश दौर पर कांग्रेस ने पेश की सफाई, कहा-निजी जीवन को सार्वजनिक जीवन से नहीं मिलाएं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 7, 2019 10:00 PM2019-10-07T22:00:16+5:302019-10-07T22:00:16+5:30

महाराष्ट्र और हरियाणा में हाल ही में चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश दौरे पर गए हैं।

Personal should not be mixed with public life: Congress on reports of Rahul Gandhi's foreign trip | राहुल गांधी के विदेश दौर पर कांग्रेस ने पेश की सफाई, कहा-निजी जीवन को सार्वजनिक जीवन से नहीं मिलाएं

राहुल गांधी के विदेश दौर पर कांग्रेस ने पेश की सफाई, कहा-निजी जीवन को सार्वजनिक जीवन से नहीं मिलाएं

Highlightsकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। हरियाणा और महाराष्ट्र में हाल ही में चुनाव होने हैं ऐसे में बीजेपी ने राहुल की इससे पहले की विदेश यात्रा को लेकर कई तरह के सवाल किए हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। हरियाणा और महाराष्ट्र में हाल ही में चुनाव होने हैं ऐसे में बीजेपी ने राहुल की इससे पहले की विदेश यात्रा को लेकर कई तरह के सवाल किए हैं। अब इस पर कांग्रेस पार्टी की ओर से सफाई पेश की गई है।

 कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने कहा है कि भारत की लोकतांत्रिक पंरपरा में व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हमेशा सम्मान किया गया है।  ऐसे  में किसी को भी निजी जीवन को सार्वजनिक जीवन से नहीं मिलाना चाहिए।

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार प्रणव झा से राहुल गांधी के विदेश जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा है कि भारत में लोकतांत्रिक परंपरा है। ऐसे में निजी जीवन और सार्वजनिक में काफी अंतर होता है। सभी को व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए। 

प्रणव ने कहा है कि  जो लोग इस मुद्दे पर विवाद पैदा कर रहे हैं वह अपनी शक्तियों का गलत तरीके से प्रयोग कर रहे हैं। इससे पहले अभिषेक मनु सिघवी भी राहुल गांधी के पक्ष में उतरे थे।  अभिषेक मनु ने कहा था कि किसी को भी राहुल गांधी के पेशेवर जीवन को निजी जीवन से नहीं मिलाना चाहिए।

हमें हर किसी की स्वतंत्रता और गोपनीयता का ध्यान रखना चाहिए। इसमें किसी को भी दखल नहीं देना चाहिए। आपको बता दें कि जल्द महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव में होने हैं। 21 अक्टूबर को दो राज्यों में वोटिंग होगी और 24 तारीख को नतीजों का ऐलाम होगा।

Web Title: Personal should not be mixed with public life: Congress on reports of Rahul Gandhi's foreign trip

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे