लाइव न्यूज़ :

बकरीद के मौके पर श्रीनगर में लोगों ने पाकिस्तान और ISIS के फहराए झंडे, सेना से हुई झड़प

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 22, 2018 10:18 IST

आज (बुधवार) सुबह जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में लोगों को पाकिस्तान और आईएसआई (इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया) के झंडे फहराते देखा गया।

Open in App

श्रीनगर,22 अगस्त: देशभर में आज बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। लेकिन श्रीनगर में एक अलग ही रूप देखने को मिला है। खबर के अनुसार आज (बुधवार) सुबह जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में लोगों को पाकिस्तान और आईएसआई (इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया) के झंडे फहराते देखा गया। 

लोगों के झंडे फहराते हुए ही एनआई ने फोटो भी अपने ट्वीट के जरिए पेश की है। जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से कुछ लोग अपने चेहरे को छुपाए हुए आईएसआई और पाकिस्तान के झंडे को फहरा रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि इन लोगों ने यहां जमकर नारे बाजी भी है। वहीं, सुरक्षाबलों ने इन लोगों को खदेड़ने की कोशिश की तो इन लोगों ने जवानों के सामने भी उग्र रूप दिखाया है और जमकर झड़प हुई है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब पाकिस्तान और आईएसआई के झंडे फहराए गए हों। इससे पहले कई बार इस तरह की घटना को घाटी में अंजाम दिया जा चुका है। वहीं, आज ही जम्मू एवं कश्मीर में कुलगाम के जाजरीपुरा में ईदगाह के बाहर आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है।

 पत्थरबाजों ने आज सुबह सेना के जवानों को अपना निशाना बनाया है और जमकर पत्थरबाजी की है। जिसके बाद सेना ने इन पर जवाबी कार्यवाही की है और आंसू गोले आदि इन पर छोड़े गए हैं। एनआई के मुताबिक मंगलवार रात करीब 2:30 बजे आतंकी पुलवामा स्थित उनके घर में घुसे और शबीर को गोलियों से छल्ली कर उनकी हत्या कर दी है। इसके बाद से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी बीजेपी कार्यकर्ता की आतंकियों ने हत्या की हो।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारपाकिस्तानआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी