लाइव न्यूज़ :

बिहार के वैशाली जिले में स्थानीय लोगों ने बीजेपी विधायक को गांव से खदेड़कर भगाया, जानें क्या है मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 28, 2021 19:16 IST

दरअसल, तीन दिन पूर्व लखेंद्र कुमार रोशन के ही पैतृक पंचायत शाहपुर बिजरौली गांव में एक दलित युवती का शव गांव के ही पोखर में ही मिला था। बरामद युवती के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या की बात सामने आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देएक सप्ताह पूर्व से लापता थी युवती, दबंग परिवार पर अपहरण का था आरोपमहिला का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

पटना:बिहार के वैशाली जिले के तिसीऔता थाना क्षेत्र में पातेपुर से भाजपा विधायक लखेंद्र कुमार रोशन को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर भगा दिये जाने का मामला सामने आया है। यही नहीं विरोध के दौरान लोगों ने विधायक से कहा कि ऐसा विधायक चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए। दरअसल, तीन दिन पूर्व लखेंद्र कुमार रोशन के ही पैतृक पंचायत शाहपुर बिजरौली गांव में एक दलित युवती का शव गांव के ही पोखर में ही मिला था।

बरामद युवती के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या की बात सामने आई थी। बताया गया कि एक सप्ताह पूर्व से ही युवती लापता थी। जिसको लेकर गांव के ही एक दबंग परिवार पर अपहरण का आरोप भी लगा था। पीड़ित परिवार ने दबंग परिवार से बेटी को वापस लौटाने की गुहार भी लगाई थी। 

स्थानीय लोगों के सामने ही दबंग परिवार ने दो दिन में उसकी बेटी को वापस करने का भरोसा भी दिलाया था। इसके एवज में उससे पुलिस केस ना करने के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन छह दिन बाद गांव के ही पोखर से युवती का अर्धनग्न अवस्था मे शव मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा चरण पर है। 

शव मिलने के बाद जहां आक्रोश में लोगों ने सड़क जाम किया था। वहीं मामले को तूल पकड़ता देख राजनीति भी तेज हो गई है। राजद नेता एवं पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम और वर्तमान राजापाकर विधायक प्रतिमा कुमारी ने गांव में पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। सभी ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

इसके बाद ग्रामीण युवक-युवतियों ने कैंडल मार्च निकाला, लेकिन तब तक स्थानीय विधायक लखेंद्र पासवान के कान पर जूं तक नहीं रेंगी. इसके चलते स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं।

टॅग्स :Bihar BJPBihar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता