लाइव न्यूज़ :

घाटी के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में भरोसा जताया: जम्मू-कश्मीर भाजपा

By भाषा | Updated: December 22, 2020 19:54 IST

Open in App

जम्मू, 22 दिसंबर जिला विकास परिषद चुनाव (डीडीसी) में जीत दर्ज करने वाले पार्टी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए जम्मू-कश्मीर की भाजपा इकाई के महासचिव विबोध गुप्ता ने कहा कि घाटी के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना भरोसा जताया है।

भाजपा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी जैसी प्रभावशाली क्षेत्रीय पार्टियों का सामना करते हुए मंगलवार को पहली बार कश्मीर की किसी सीट पर चुनावी जीत दर्ज की।

ऐजाज हुसैन ने श्रीनगर में खोन्मोह-दो जिला विकास परिषद सीट जीती। वहीं ऐजाज अहमद खान ने बांदीपोरा जिले में तुलैल सीट जीतकर पार्टी को खुश होने का एक और मौका दे दिया।

कश्मीर में पार्टी के प्रभारी गुप्ता ने कहा, '' कश्मीर के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नए कश्मीर की सोच और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर भरोसा जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह