लाइव न्यूज़ :

मप्र के लोगों ने शिवराज में जताया विश्वास, यह सामूहिक नेतृत्व की जीत है: भाजपा नेता

By भाषा | Updated: November 10, 2020 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के दो तिहाई सीटों पर जीत की ओर बढ़ने के बीच भाजपा नेताओं ने मंगलवार को कहा कि राज्य के लोगों ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विश्वास जताया है तथा यह सामूहिक नेतृत्व की जीत है।

निर्वाचन आयोग के नवीनतम डेटा के अनुसार भाजपा मध्य प्रदेश उपचुनाव में 13 सीट जीत चुकी है और छह पर आगे चल रही है।

राज्य में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था।

कमलनाथ सरकार के गिरने के बाद भाजपा गत मार्च में राज्य की सत्ता में आई थी।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि परिणाम से पता चलता है कि राज्य के लोगों ने भाजपा में तथा शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है तथा लोग कांग्रेस से नाराज हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सामूहिक नेतृत्व की जीत है।’’

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे ने भी इसी तरह की बात कही और साथ ही कहा कि मेरा मानना है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जनादेश नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इत्तेफाक से सरकार बनाई थी और कमलनाथ दुर्घटनावश मुख्यमंत्री बने थे, हालांकि इस गलती को सुधार लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम