लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के लोग यथासंभव महाराष्ट्र की यात्रा से बचें: चौहान

By भाषा | Updated: February 26, 2021 01:21 IST

Open in App

भोपाल, 25 फरवरी महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के मद्देनजर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार रात को प्रदेश की जनता से अपील की कि वे यथासंभव महाराष्ट्र की यात्रा से बचें।

चौहान ने मध्य प्रदेश की जनता के नाम संदेश में कहा, ‘‘महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में आने वाले भाई-बहनों की पूरी जांच (थर्मल स्क्रीनिंग) की जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी अपील है कि आप (मध्यप्रदेश की जनता) यथासंभव महाराष्ट्र की यात्रा से बचें।’’

चौहान ने कहा, ‘‘मेरे मजदूर भाई जो पड़ोस के जिलों में सबेरे जाते है और रात को वापस आते हैं उनसे भी मेरा निवेदन है कि मनरेगा के अंतर्गत आपके जिले में ही आपको काम देने की व्यवस्था की जाएगी। कृपया इस समय महाराष्ट्र जाने से बचें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोरोना के फैलने से रोकने के लिए आपसे एक बार फिर अपील करता हूं।’’

चौहान ने कहा कि अभी हम रात्रि कालीन कर्फ्यू नहीं लगा रहे हैं, लेकिन यदि परिस्थिति बिगड़ी तो हमको उस दिशा में भी जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कोविड-19 एक बार फिर पैर पसार रहा है। इंदौर, भोपाल, डिंडौरी और महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले सप्ताह तक पॉजिटिव मामले घट रहे थे लेकिन अब बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सीमा से लगे मध्यप्रदेश के जिले जैसे बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी एवं बालाघाट के लोगों को और सचते रहने की जरूरत है।

चौहान ने कहा कि परिस्थितियाँ बिगड़ती हैं, तो लॉकडाउन जैसे कड़े कदम उठाने पड़ते हैं। इससे गरीब की रोज़ी-रोटी चलना मुश्किल हो जाती है। सरकार नहीं चाहती कि लॉकडाउन की नौबत आए इसलिए बचाव उपाय का पालन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे