लाइव न्यूज़ :

टीके की एक खुराक ले चुके केरल के लोगों को कर्नाटक आने पर आरटी पीसीआर रिपोर्ट दिखाने से छूट

By भाषा | Updated: July 2, 2021 16:25 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो जुलाई कर्नाटक सरकार ने अपने पहले के आदेश में थोड़ा बदलाव करते हुए कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक ले चुके और उसका प्रमाण रखने वाले केरल के लोगों को राज्य में प्रवेश करने पर निगेटिव आरटी-पीसीआर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने से छूट दे दी है।

राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा था कि केरल से कर्नाटक में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी जो 72 घंटे से ज्यादा पुरानी न हो। आदेश के अनुसार, ऐसे लोगों को इससे छूट दी गई थी जो कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं और उनके पास इसका प्रमाण पत्र है।

राज्य सरकार ने बाद में अपने आदेश में थोड़ बदलाव किया जिसके अनुसार, कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक लेने वाले और इसका प्रमाण पत्र रखने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाने से छूट दे दी गई है।

इसके अलावा संवैधानिक पदाधिकारियों और स्वास्थ्य पेशेवरों, दो साल से कम उम्र के बच्चों तथा आपातकालीन स्थिति में फंसे लोगों को भी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाने से छूट दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह