लाइव न्यूज़ :

पेगासस फोन जासूसी मामलाः फिर सामने आया जिन्न, जानें भारत में फोन टैपिंग का इतिहास

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 19, 2021 19:31 IST

Pegasus Spying: जांच दुनिया भर से 50,000 से अधिक फोन नंबरों की लीक हुई सूची पर आधारित है और माना जाता है कि इजरायली निगरानी कंपनी एनएसओ ग्रुप के पेगासस सॉफ्टवेयर के माध्यम से संभवतया इनकी हैकिंग की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद के मानसून सत्र से ठीक पहले लगाये गए ये आरोप भारतीय लोकतंत्र की छवि को धूमिल करने का प्रयास हैं।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस मामले को लेकर कटाक्ष किया।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यह मुद्दा लोकतंत्र का अपमान है।

Pegasus Spying: कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इजरायली स्पाइवेयर पेगासस के जरिये कई प्रमुख लोगों की कथित तौर पर जासूसी करवाने के मामले को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और इस प्रकरण की स्वतंत्र जांच करवाए जाने की मांग की।

आपको बता दें अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन ने खुलासा किया है कि सरकारी एजेंसियों को ही बेचे जाने वाले इजराइल के खुफिया साफ्टवेयर के जरिए भारत के दो केन्द्रीय मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं और एक न्यायाधीश सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों और अधिकार कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर हो सकता है कि हैक किए गए हों। यह रिपोर्ट रविवार को सामने आई है।

राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने लगाया था राजीव गांधी पर आरोप

देश में फोन टैप का मामला बहुत ही पुराना है। देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सांसद, बिजनेसमैन, सिनेमाजगत के सितारे के नाम पहले आ चुके हैं। देश के राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने उस समय के प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर फोन टैप का आरोप लगाया था। 

1988 में कर्नाटक के तत्कालीन सीएम रामकृष्ण हेगड़े ने आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। हेगड़े के कार्यकाल में फोन टैप हुआ था। बाद में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। 1990 में तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इल्जाम लगाया था कि नेशनल फ्रंट की सरकार फोन टैप कर रही है। 

अमर सिंह ने लगाया था आरोप

2006 में सपा के तत्कालीन सांसद अमर सिंह ने कहा कि यूपीए की सरकार आईबी के लोगों से मेरा फोन टैप करा रही है। सपा सांसद अमर सिंह ने कहा कि यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और केंद्र सरकार फोन टैपिंग कर रही है। संसद में बहुत ही हंगामा हुआ था। 

उद्योगपतियों रतन टाटा और मुकेश अंबानी की कंपनियों के लिए जनसंपर्क का काम कर चुकीं नीरा राडिया के फोन टैप का मामला सामने आया, लेख में दावा किया गया था कि उद्योग जगत के लोग, नेताओं और मीडियाकर्मियों ने ए राजा को दूरसंचार मंत्री बनाए रखने के लिए गोलबंदी की थी।

प्रणब मुखर्जी ने कहा था फोन टैप हो रहा है

2011 में तत्कालीन वित्त मंत्री जो बाद में राष्ट्रपति बने, प्रणब मुखर्जी के नॉर्थ ब्लॉक स्थित ऑफिस में जासूसी का ऐसा ही एक मामला सामने आया था, आईबी ने इस मामले में जांच भी की थी, जिसके बाद आईबी ने अपनी जांच में 'कुछ भी नहीं पाएं जाने' की बात कही थी।

खबरों के मुताबिक प्रणब मुखर्जी ने मनमोहन सिंह से अपने दफ्तर में 16 जगहों पर पाएं गए कुछ संदिग्ध उपकरणों को लेकर खुफिया जांच करवाने की बात कही थी। इस प्रकरण को लेकर मुखर्जी ने बाद में पत्रकारों से कहा था कि इंटेलिजेंस ब्यूरो की जांच में कुछ नहीं पाया गया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारत सरकारकांग्रेसराहुल गांधीपेगासस स्पाईवेयर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है