लाइव न्यूज़ :

पीडीपी नेता ने याद दिलाया 1947 का भारत विभाजन, बोले- गाय-भैंस के नाम पर मुसलमानों का कत्ल बंद करें!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 28, 2018 14:58 IST

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग ने कहा गाय और भैंस के नाम पर मुसलमानों का कत्ल बंद करें वरना नतीजे अच्छे नहीं होंगे।

Open in App

श्रीनगर, 28 जुलाईः देशभर में मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं पर पीडीपी नेता मुजफ्फर हुसैन बेग ने आक्रोश जाहिर करते हुए एक विवादास्पद बयान दिया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पीडीपी नेता ने शनिवार को कहा कि गाय और भैंस के नाम पर मुसलमानों का कत्ल बंद करें वरना नतीजे अच्छे नहीं होंगे। 1947 में एक विभाजन पहले ही हो चुका है। उनके बयान से एक और विभाजन की धमकी के संकेत मिल रहे हैं। गौरतलब है कि देशभर में मॉब लिंचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले का संज्ञान लिया है और केंद्र सरकार ने भी एडवायजरी जारी की है।

पीडीपी शनिवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर मुजफ्फर हुसैन के इस बयान से विवाद मचना तय है। बता दें कि हुसैन पीडीपी के संस्थापक सदस्य हैं। 

पीडीपी के इस स्थापना दिवस में फूट पड़ने के आसार दिख रहे हैं। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के 10 विधायक नहीं पहुंचे हैं। नहीं पहुंचने वालों में 7 विधायक और 3 एमएलसी शामिल हैं। खबर के मुताबिक स्थापना दिवस के दौरान पीडीपी के बागी विधायक ने दस विधायकों के साथ अलग कार्यक्रम किया है। 

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारमहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया