लाइव न्यूज़ :

राजौरी हमले को लेकर महबूबा मुफ्ती का भाजपा पर हमला, कहा- उन्हें फायदा तब होता है जब कश्मीर में निर्दोष लोग मारे जाते हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 4, 2023 16:43 IST

राजौरी आतंकी हत्या को लेकर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इलाके के लोगों ने बताया कि उन्होंने आतंकी गतिविधियों की जानकारी दी थी. राजौरी में भी लोगों ने शिकायत की कि इसके लिए सेना जिम्मेदार है। सेना ने कहा जांच कराएंगे, रिपोर्ट कहां है?

Open in App
ठळक मुद्देराजौरी आतंकी हत्या को लेकर महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि भाजपा को फायदा तब होता है जब कश्मीर में निर्दोष लोग मारे जाते हैं।उन्होंने कहा कि यह घटना क्यों हुई, इस सवाल की कोई जवाबदेही नहीं है?

श्रीनगर: राजौरी आतंकी हत्या को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "भाजपा को फायदा तब होता है जब कश्मीर में निर्दोष लोग मारे जाते हैं क्योंकि वे अल्पसंख्यकों के खिलाफ एक नैरेटिव चलाते हैं और कश्मीरियों को बदनाम करते हैं। यह घटना क्यों हुई, इस सवाल की कोई जवाबदेही नहीं है?"

मुफ्ती ने कहा, "इलाके के लोगों ने बताया कि उन्होंने आतंकी गतिविधियों की जानकारी दी थी। राजौरी में भी लोगों ने शिकायत की कि इसके लिए सेना जिम्मेदार है। सेना ने कहा जांच कराएंगे, रिपोर्ट कहां है? लद्दाख भी हमारा हिस्सा है अगर वहां के लोगों को कुछ राहत मिल सकती है तो अच्छा है। उन्होंने धारा 370 को निरस्त करने के लिए कोई समिति नहीं बनाई फिर लद्दाख में उच्चाधिकार प्राप्त समिति के गठन का नाटक क्यों हो रहा है।"

बताते चलें कि जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती राजौरी जिले के गांव में रविवार शाम अल्पसंख्यक समुदाय के तीन घरों पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में चार नागरिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। तमाम राजनीतिक दलों ने राजौरी में हुई हत्याओं की निंदा की। यही नहीं, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दोहरे आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा चूक की गहन जांच करने के आदेश दिए हैं।

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?