लाइव न्यूज़ :

पटनायक ने इच्छा बांध के शीघ्र निर्माण के लिए लिखा हेमंत सोरेन को पत्र

By भाषा | Updated: November 21, 2020 19:39 IST

Open in App

(इंट्रो में नाम जोड़ते हुए)

भुवनेश्वर, 21 नवंबर ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इच्छा बांध परियोजना को शीघ्र पूरा करने के वास्ते झारखंड के अपने समकक्ष हेमंत सोरेन से सहयोग मांगा है ताकि दोनों राज्यों के किसानों का फायदा हो सके ।

पटनायक ने सोरेन से ओड़िशा में बाढ़ की मुश्किलें कम करने के लिए मानसून के दौरान चांडिल बाध में जलाशय की पूर्ण क्षमता (एफआरएल) तक पानी का भंडारण सुनिश्चित करने की भी अपील की।

सोरेन को लिखे पत्र में पटनायक ने कहा कि ओड़िशा की सुवर्ण रेखा सिंचाई परियोजना केवल तभी पूर्ण सिंचाई क्षमता का उपयोग कर पाएगी जब इच्छा बांध परियोजना झारखंड सरकार द्वारा पूरी कर ली जाए। इस पत्र की प्रति शनिवार को मीडिया को उपलब्ध करायी गयी।

पटनायक ने पत्र में लिखा, ‘‘मैं यह जानकर खुश हूं कि झारखंड सरकार ने हाल ही इच्छा बांध निर्माण कार्य हाथ में लिया है। ओड़िशा सरकार इच्छा बांध निर्माण में पूरा सहयोग करेगी और बांध के खर्च में ओड़िशा के हिस्से का समय पर भुगतान भी करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह