लाइव न्यूज़ :

बिहारः सेक्स रैकेट मामले में यूपी के नेताओं से भी जुड़े हो सकते हैं तार, पुलिस लाली को तलाशने में जुटी  

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2019 16:45 IST

पटना सेक्स रैकेट मामलाः पुलिस ने बिहार के विधायक के नाम की अभी तक पुष्टि नहीं की है, लेकिन नाबालिग के बयान के आधार पर इसमें अभी कई खुलासे होने बाकी हैं. इनमें एक जानकारी जो अहम है, वह नाबालिग लड़की को लखनऊ ले जाने की है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के भोजपुर जिले में सेक्स रैकेट में कोर्ट में दिए गए बयान के आधार पर कई तथ्यों को पुलिस खंगाल रही है. नाबालिग ने कोर्ट में जो बयान दिया है उसके अनुसार लाली और अनिता उसे लखनऊ लेकर भी गई थी, जहां उसके साथ गलत काम किया गया था.

बिहार के भोजपुर जिले में सेक्स रैकेट में कोर्ट में दिए गए बयान के आधार पर कई तथ्यों को पुलिस खंगाल रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग ने कोर्ट में जो बयान दिया है उसके अनुसार लाली और अनिता उसे लखनऊ लेकर भी गई थी, जहां उसके साथ गलत काम किया गया था. अब सवाल यह उठने लगा है कि एक विधायक का नाम इस मामले में सामने आने के बाद क्या यूपी के राजनेताओं से भी इसके तार जुड़ते हैं? 

हालांकि, पुलिस ने बिहार के विधायक के नाम की अभी तक पुष्टि नहीं की है, लेकिन नाबालिग के बयान के आधार पर इसमें अभी कई खुलासे होने बाकी हैं. इनमें एक जानकारी जो अहम है, वह नाबालिग लड़की को लखनऊ ले जाने की है. बहरहाल, इस रैकेट से जुड़ी अनिता तो पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है, लेकिन वह लाली को ढूंढने में लगी हुई है. इतना ही नहीं इस धंधे में लिप्त अन्य लोगों की तालाश भी जारी है. 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लाली वही है जिसका नाबालिग बच्ची ने नाम लिया है और उसके बारे में अपना बयान दर्ज करवाया है. दरअसल, बच्ची ने बताया है कि एक माह पहले नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले के रहने वाली लाली नाम की लड़की ने नाबालिग बच्ची को पटना अनिता देवी के पास पहुंचाया था.

यहां बता दें कि सेक्स रैकेट में फंसाई गई भोजपुर की नाबालिग बच्ची पटना से भागकर अपने घर पहुंची थी. इसके बाद परिजनों ने नगर थाने में मामला दर्ज कराया. नाबालिग बच्ची के भाई के आवेदन में अनिता देवी और पटना के संजीत को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. 

उल्लेखनीय है कि पटना से किसी तरह भागी नाबालिग लड़की ने पुलिस को सारी बात बताई है. इसके बाद एसपी सुशील कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना पुलिस के सहयोग से पटना में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद कोर्ट में पीड़ित बच्ची, पकड़ी गई संचालिका और अनुसंधानकर्ता का 164 का बयान सोमवार को दर्ज कराया गया. कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने तीनों का बयान कलमबंद किया गया है.

टॅग्स :सेक्स रैकेटबिहारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया