लाइव न्यूज़ :

पटना: अस्पताल की 'बेरहमी', गोद में नवजात, ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ बेबस पिता की तस्वीर तोड़ देगी दिल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 23, 2018 14:18 IST

पटना स्थित पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Open in App

बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने कथित तौर पर एक पिता को स्ट्रेचर देने से मना कर दिया जिसकी वजह से उसे अपने बेटे को गोद में लेकर और ऑक्सीजन सिलेंडर अपने साथी को पकड़ना पड़ा। पटना मेडिकल कॉलेज ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर की गई तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। 22 मार्च को बिहार दिवस था। सोशल मीडिया पर लोग बिहार के सीएम नीतीश कुमार और सत्ताधारी जदयू और बीजेपी गठबंधन पर तंज कस रहे हैं। 

तस्वीर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग उठ रही है। शरद जाधव नामक यूजर ने ट्वीट पर लिखा, "अस्पताल के कर्मचारियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वो लोग भूल जाते हैं कि उनकी तनख्वाह कर दाताओं के पैसे से आती है।" पल्लव शर्मा नामक यूजर ने लिखा है, "हम इतने असंवेदनसील क्यों होते जा रहे हैं? लोगों में आजकल सहानुभूति का इतना अभाव क्यों हो गया है? क्यों?"

अस्पताल द्वारा एंबुलेंस न मिलने पर अपनी पत्नी का शव अपने कन्धे पर घर तक ले जाते ओडिशा के दीना माझी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। दीना माझी को वीडियो वायरल होने के बाद कई जगहों से आर्थिक मदद मिली थी। ट्विटर पर एक यूजर ने इस घटना की ओडिशा की दीना माझी की घटना से तुलना करते हुए लिखा, "ओडिशा जैसी शर्मनाक घटना। एनडीए शासित प्रदेशों की ऐसी इक्का-दुक्का घटनाओं को पेड मीडिया उठाता है बाकी को छोड़ देता है। "

टॅग्स :बिहारनितीश कुमारजनता दल (यूनाइटेड)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील