लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: नीतीश और लालू के बीच '15 सेकंड', और चर्चा होने लगी...

By धीरज मिश्रा | Updated: February 15, 2024 13:53 IST

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का गुरुवार को अचानक आमना-सामना हो गया। पटना में विधानसभा के परिसर में दोनों नेताओं के बीच करीब 15 सेकंड का आमना-सामना हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा में लालू और नीतीश का हुआ आमना सामना उम्मीदवारों के नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचे थे लालू प्रसाद यादव आरजेडी की ओर से मनोज झा और संजय यादव ने अपना नामांकन भरा है

Bihar Politics:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का गुरुवार को अचानक आमना-सामना हो गया। पटना में विधानसभा के परिसर में दोनों नेताओं के बीच करीब 15 सेकंड का आमना-सामना हुआ। दोनों ने इस दौरान हंसते हुए एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौके पर मौजूद थे।

तेजस्वी ने भी हंसते हुए सीएम नीतीश का सामना किया। लालू और नीतीश के अचानक हुए इस आमना सामना से राजनीति के गलियारों में एक बार फिर खेला होने की चर्चा होने लगी है। हालांकि, यहां आपको बताते चले कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के 9वें मुख्यमंत्री पद के तौर पर शपथ ले चुके हैं। नीतीश कुमार बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन में हैं और बिहार में मौजूदा समय में एनडीए की सरकार है।

नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़ लिया है और वह अब बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चलाएंगे। बीते दिनों पहले बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट भी नीतीश कुमार ने 129 मतों से जीत लिया था। हालांकि, इस दौरान नीतीश के भाषण और फ्लोर टेस्ट से ज्यादा पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भाषण की चर्चा हुई।

विधानसभा क्यों गए थे लालू

यह तो आपको पता ही होगा कि राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार का दिन आखिरी था। आरजेडी की ओर से मनोज झा और संजय यादव ने अपना नामांकन भरा है। इन नेताओं के नॉमिनेशन के दौरान आरजेडी के दिग्गज व वरिष्ठ नेता भी विधानसभा पहुंचे थे। यही वजह है कि खराब तबियत रहने के बावजूद भी लालू प्रसाद यादव के साथ राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव विधानसभा पहुंचे थे।

इसी दौरान जब लालू विधानसभा की सीढ़ी चढ़ रहे थे तो दूसरी तरफ से सीएम नीतीश कुमार सीढ़ी उतर रहे थे। दोनों दिग्गजों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि नीचे एक दूसरे से आमना सामना होगा। दोनों एक दूसरे को इग्नोर भी करना चाहते थे। लेकिन मीडिया के कैमरो के आगे दोनों ने एक दूसरे को हंसते हुए अभिवादन लिया।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील