लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019 : आज कांग्रेस का हाथ थामेंगे हार्दिक पटेल, गुजरात की इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2019 09:39 IST

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो जाएंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 की रणनीति तय के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पीएम मोदी के गढ़ गुजरात में होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई सीडब्ल्यूसी की बैठक गुजरात में 58 साल बाद हो रही है।सीडब्ल्यूसी की बैठक के पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने गांधी आश्रम जाएंगे।

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो जाएंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 की रणनीति तय के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पीएम मोदी के गढ़ गुजरात में होगी।

बैठक के बाद गांधीनगर के अडालज में एक रैली होगी जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राजनीति में आने के बाद पहली बार जनसभा को संबोधित कर सकती हैं। कांग्रेस की निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई सीडब्ल्यूसी की बैठक गुजरात में 58 साल बाद हो रही है। इससे पहले 1961 में बैठक हुई थी।

सीडब्ल्यूसी की बैठक के पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने गांधी आश्रम जाएंगे। वहां पर तमाम नेता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। वर्ष 1930 में यहां साबरमती आश्रम से 12 मार्च को महात्मा गांधी ने ऐतिहासिक दांडी यात्रा शुरू की थी। वर्ष 2019 को राष्ट्रपिता की 150 वीं जयंती के तौर पर भी मनाया जा रहा है।

राजद्रोह के आरोपों से घिरे और जमानत पर चल रहे हार्दिक पटेल ने घोषणा की थी कि वह गुजरात से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। गीता ने कहा, 'हार्दिक अमरेली, मेहसाणा या जामनगर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी कुछ तय नहीं हुआ है। चूंकि वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं तो अब पार्टी ही सीट के बारे में निर्णय लेगी।' 

टॅग्स :लोकसभा चुनावहार्दिक पटेलकांग्रेस कार्य समितिगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष