लाइव न्यूज़ :

बंगाल शिक्षा घोटाला: पार्थ चटर्जी मंत्रिमंडल से बर्खास्त, टीएमसी ने सभी पदों से हटाया, अभिषेक बनर्जी ने की घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 28, 2022 19:24 IST

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने फैसला लिया और पार्थ चटर्जी मंत्री को हटा दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई गलत करता है तो टीएमसी उसे नहीं बख्शेगी।

Open in App
ठळक मुद्देशारदा मामले में भी कुछ नहीं हुआ, यह सिर्फ लटका हुआ है। टीएमसी एकमात्र पार्टी है जिसने इस मामले में 7 दिनों के भीतर हस्तक्षेप किया। क्या बीजेपी ने निर्मला सीतारमण को बर्खास्त किया, यह टीएमसी है जो बात करती है।

कोलकाताः टीएमसी नेता और महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कड़ा एक्शन लिया है। पार्थ चटर्जी को टीएमसी महासचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तीन अन्य पदों के साथ हटा दिया गया है। बनर्जी ने कहा कि जांच जारी रहने तक निलंबित कर दिया गया है। दोषी न साबित होने पर वापस लिया जाएगा।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने फैसला लिया और (पार्थ चटर्जी) मंत्री को हटा दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई गलत करता है तो टीएमसी उसे नहीं बख्शेगी। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस होगा। जांच एजेंसी को समय सीमा के भीतर जांच पूरी करनी होगी। शारदा मामले में भी कुछ नहीं हुआ, यह सिर्फ लटका हुआ है। समयबद्ध जांच होनी चाहिए।

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वह (अर्पणा मुखर्जी) जिसके घर से रकम बरामद हुई वह टीएमसी का नहीं है। हम इस मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहते हैं। टीएमसी एकमात्र पार्टी है जिसने इस मामले में 7 दिनों के भीतर हस्तक्षेप किया। मैं सहमत हूं कि बड़ी रकम वसूल की गई।

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के गिरफ्तार नेता पार्थ चटर्जी पार्टी से निलंबित, सभी पदों से हटाये गए हैं। भ्रष्टाचार में संलिप्त पाये जाने वाले किसी भी व्यक्ति का तृणमूल कांग्रेस समर्थन नहीं करेगी। ममता सरकार हर मामले पर गंभीर है।

लेकिन, आए दिन बैंक फ्रॉड हो रहे हैं, बीजेपी ने क्या कार्रवाई की? नीरव मोदी उड़ गए, क्या बीजेपी ने निर्मला सीतारमण को बर्खास्त किया, यह टीएमसी है जो बात करती है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा स्कूल भर्ती घोटाले में गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी को बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने बर्खास्त कर दिया।

बनर्जी ने पार्टी की अनुशासन समिति की बैठक के बाद यह भी कहा कि चटर्जी के निर्दोष साबित होने पर ही टीएमसी के दरवाजे उनके लिए खुलेंगे। चटर्जी लगभग दो दशकों तक टीएमसी के महासचिव रहे और इस साल की शुरुआत में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

बनर्जी ने कहा, “ पार्थ चटर्जी को पार्टी के सभी पदों से हटाने का फैसला किया गया है। जब तक जांच चल रही है, वह पार्टी से निलंबित रहेंगे। हम मांग करते हैं कि जांच समय सीमा के भीतर पूरी की जाए।” उन्होंने कहा, “टीएमसी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति का समर्थन नहीं करेगी।”

इससे पहले दिन में, चटर्जी को पश्चिम बंगाल कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया । उन्हें स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) में भर्ती में कथित अनियमितता की जांच के सिलसिले में 23 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालकोलकाताPartha Chatterjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ