लाइव न्यूज़ :

काशी विश्वनाथ गलियारा क्षेत्र में दो मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत, छह घायल

By भाषा | Updated: June 1, 2021 23:28 IST

Open in App

वाराणसी, एक जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ गलियारा क्षेत्र में मंगलवार सुबह दो मंजिला एक इमारत का हिस्सा गिर जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

मोदी ने इस संबंध में यहां के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से फोन पर बातचीत कर घटना की जानकारी हासिल की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री ने घटना में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री ने सभी घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का भी निर्देश दिया।

मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील वर्मा ने कहा कि जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों को पांच -पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

ये सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदा के निवासी थे।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद मौसम बेनजीर नूर ने कहा कि यह हादसा रात साढ़े तीन बजे हुआ जब मजदूर एक पुराने भवन में सो रहे थे।

उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले मजूदरों की पहचान मोइज्जम मोमिन और अमीनुल मोमिन के रूप में हुई है।

नूर ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हाकिम बुधवार को उन मजदूरों के परिवारों से मिलेंगे जिनकी इस हादसे में मौत हुई है।

मालदा के अतिरिक्त जिलाधिकारी मृदुल हलदर ने बताया कि मृतकों के परिवारों को पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

काशी विश्वनाथ गलियारा प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे