लाइव न्यूज़ :

Parliament Winter Session 2023: प्रेम विवाहों में माता-पिता की सहमति अनिवार्य हो, बीजेपी सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा- ‘लिव-इन’ के कारण ‘देश की संस्कृति बर्बाद हो रही है’...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2023 15:43 IST

Parliament Winter Session 2023: हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा सदस्य धर्मवीर सिंह ने निचले सदन में शून्यकाल में यह भी कहा कि देश में प्रेम विवाह बढ़ने की वजह से तलाक के मामले भी बढ़ गए हैं, वहीं ‘लिव-इन’ संबंधों के कारण ‘‘देश की संस्कृति बर्बाद हो रही है’’।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवारों द्वारा विवाह तय किए जाते रहे हैं, जिनमें लड़का और लड़की की भी सहमति रहती है।ऐसे संबंधों में परिवारों की पृष्ठभूमि को भी प्राथमिकता दी जाती है। पिछले कुछ वर्षों में देश में अमेरिका और पश्चिमी देशों की तरह तलाक के मामले बढ़ गए हैं।

Parliament Winter Session 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में मांग उठाई कि सरकार को देश में ‘लिव-इन’ संबंधों पर रोक लगाने के लिए कानून बनाना चाहिए और प्रेम विवाहों में माता-पिता की सहमति अनिवार्य की जानी चाहिए।

हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा सदस्य धर्मवीर सिंह ने निचले सदन में शून्यकाल में यह भी कहा कि देश में प्रेम विवाह बढ़ने की वजह से तलाक के मामले भी बढ़ गए हैं, वहीं ‘लिव-इन’ संबंधों के कारण ‘‘देश की संस्कृति बर्बाद हो रही है’’। सिंह ने कहा कि भारतीय समाज में पारंपरिक रूप से परिवारों द्वारा विवाह तय किए जाते रहे हैं, जिनमें लड़का और लड़की की भी सहमति रहती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे संबंधों में परिवारों की पृष्ठभूमि को भी प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में देश में अमेरिका और पश्चिमी देशों की तरह तलाक के मामले बढ़ गए हैं और इनका एक महत्वपूर्ण कारण प्रेम विवाह है। भाजपा सांसद ने कहा कि ऐसे संबंधों में बाद में झगड़े बढ़ जाते हैं और दोनों ओर के ‘खानदान’ बर्बाद हो जाते हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रेम विवाह के मामलों में लड़का और लड़की के माता-पिता तथा दोनों पक्षों की सहमति को अनिवार्य बनाया जाए। सिंह ने कहा, ‘‘पश्चिमी देशों की तरह भारत में भी ‘लिव-इन’ संबंध जैसी सामाजिक बुराई बढ़ती जा रही है, जिसके भयावह परिणाम सामने आते हैं।

इससे हमारी संस्कृति बर्बाद हो रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे ही चलता रहा तो हमें जिस सभ्यता और संस्कृति के लिए जाना जाता है, वह एक दिन समाप्त हो जाएगी।’’ सिंह ने कहा कि ‘लिव-इन’ संबंधों को रोकने के लिए देश में कानून बनाया जाना चाहिए।

टॅग्स :BJPसंसद शीतकालीन सत्रParliament Winter Session
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

क्राइम अलर्टमां नहीं हैवान! बेटे समेत 4 बच्चों को बेरहमी से मारा, साइको लेडी किलर ने बताई करतूत; गिरफ्तार

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारत अधिक खबरें

भारतलालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला