लाइव न्यूज़ :

Parliament Winter Session 2022: केंद्रीय विद्यालयों में 12723 शिक्षक पद और 1422 गैर शिक्षक पद रिक्त, जानें आईआईटी-आईआईएम का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2022 20:45 IST

Parliament Winter Session 2022: वर्तमान समय में देश में 1,249 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं और पिछले पांच वर्षों तथा चालू वर्ष के दौरान देश में 113 नए केंद्रीय विद्यालय स्थापित किये गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने यह जानकारी दी।केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा अस्थायी अवधि के लिये संविदा के आधार पर शिक्षकों को नियुक्त किया जाता है।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

Parliament Winter Session 2022: सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि एक नवंबर तक देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में 12,723 शिक्षक पद और 1,422 गैर शिक्षक पद रिक्त पड़े थे। लोकसभा में के. गोरांतला माधव के प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में देश में 1,249 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं और पिछले पांच वर्षों तथा चालू वर्ष के दौरान देश में 113 नए केंद्रीय विद्यालय स्थापित किये गए हैं। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि रिक्तियां समय-समय पर स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति आदि के कारण उत्पन्न होती हैं और इन्हें भरा जाना एक सतत प्रक्रिया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पठन-पाठन प्रक्रिया बाधित न हो, यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा अस्थायी अवधि के लिये संविदा के आधार पर शिक्षकों को नियुक्त किया जाता है। केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में संकाय सदस्यों के स्वीकृत 11,170 पदों में से कुल 4,502 और भारतीय प्रबंध संस्थानों (आईआईएम) में संकाय सदस्यों के कुल 1,566 पदों में से 493 पद खाली हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। मंत्री द्वारा पेश आंकड़ों के अनुसार, देशभर में केंद्रीय विश्वविद्यालयों, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों तथा भारतीय प्रबंध संस्थानों 11,000 से अधिक संकाय पद खाली हैं।

प्रधान ने बताया कि देश के 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के 18,956 स्वीकृत पदों में से कुल 6,180 पद खाली हैं। मंत्री के उत्तर के अनुसार, इसी तरह आईआईटी में संकाय सदस्यों के कुल 11,170 स्वीकृत पदों में से 4,502 पद खाली हैं, वहीं आईआईएम में कुल 1,566 संकाय सदस्यों के पदों में से 493 पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को मिशन मोड में खाली पदों को भरने का निर्देश दिया गया है।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रधर्मेंद्र प्रधानकेंद्रीय विद्यालय संगठनIIMAIIT
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

कारोबारइंदौर के इंजीनियर निक्की सुरेका की बेटी को बाजार के दूध से अपच की समस्या?, देशी नस्ल गिर-पूंगनूर की गौशाला बनाकर...

भारतUGC विवाद के बीच बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कहा- "कोई भेदभाव नहीं होगा"

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos