लाइव न्यूज़ :

उच्चतर शैक्षणिक संस्थानों की फंडिंग वाली रूसा योजना में 87 फीसदी की कटौती, चार साल में यूजीसी की फंडिंग 43 करोड़ से 38 लाख हुई

By विशाल कुमार | Updated: February 3, 2022 10:43 IST

केंद्र द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए आंकड़े बताते हैं कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की बड़ी और छोटी शोध परियोजना योजनाओं के तहत अनुदान भी 2016-17 में 42.7 करोड़ रुपये से धीरे-धीरे घटकर 2020-21 में 38 लाख रुपये हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरूसा योजना साल 2019-20 में 1277.82 करोड़ से कम होकर 2020-21 में 165.2 करोड़ हो गई है।इस योजना के तहत शैक्षणिक संस्थानों की लाइब्रेरियों की फंडिंग भी की जाती है।यूजीसी द्वारा दी गई एमेरिटस फैलोशिप की संख्या 2017-18 में 559 से घटकर 2020-21 में 14 हो गई है।

नई दिल्ली: राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की गुणवत्ता में सुधार लाने वाले सरकारी खर्चों के साथ ही शोध कार्यक्रमों में हाल के सालों में तेजी से कमी देखी गई है। बीते बुधवार को संसद में रखे गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य स्तरीय संस्थानों को सहायता उपलब्ध कराने वाली ऐसे ही एक योजना राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के वास्तविक खर्चे में 87 फीसदी की कटौती की गई है और यह साल 2019-20 में 1277.82 करोड़ से कम होकर 2020-21 में 165.2 करोड़ हो गई है। साल 2016-17 में यह राशि 1126.9 करोड़ रुपये, 2017-18 में 1245.97 करोड़ रुपये और 2018-19 में 1393 करोड़ रुपये थी।

शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद जवाहर सरकार के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही।

इस योजना के तहत शैक्षणिक संस्थानों की लाइब्रेरियों की फंडिंग भी की जाती है। बिहार के एक सरकारी कॉलेज के एक अधिकारी ने कहा कि संस्था तीन साल से किताबें खरीदने के लिए रूसा के तहत अनुदान का इंतजार कर रही थी।

केंद्र द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए आंकड़े बताते हैं कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की बड़ी और छोटी शोध परियोजना योजनाओं के तहत अनुदान भी 2016-17 में 42.7 करोड़ रुपये से धीरे-धीरे घटकर 2020-21 में 38 लाख रुपये हो गया है।

माकपा के राज्यसभा सदस्य वी. शिवदासन के एक अलग प्रश्न के लिए सरकार ने डेटा पेश किया जिससे पता चला कि यूजीसी की कई फेलोशिप और छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए धन में कमी आई है।

यूजीसी द्वारा दी गई एमेरिटस फैलोशिप की संख्या 2017-18 में 559 से घटकर 2020-21 में 14 हो गई है।  इसी अवधि के दौरान मानविकी में डॉ. एस. राधाकृष्णन पोस्ट डॉक्टरल फैलोशिप की संख्या 434 से घटकर 200 हो गई।  अल्पसंख्यक छात्रों के लिए मौलाना आजाद राष्ट्रीय फेलोशिप 2020-21 में 2,348 छात्रों को दी गई, जो 2016-17 में 4,141 छात्रों को दी गई थी।

टॅग्स :संसदयूजीसीSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर