लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा से हरदीप सिंह पुरी और राम गोपाल सहित 11 सदस्य नवंबर में होंगे रिटायर, दी गई विदाई

By भाषा | Updated: September 23, 2020 13:11 IST

राज्यसभा से 11 सदस्य इसी साल नवंबर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन्हें बुधवार को विदाई दी गई। सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस मौके पर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इनमें से कई सांसद वापस चुन कर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा ने 11 सदस्यों को दी विदाई, नवंबर में होंगे ये सदस्य सेवानिवृत्त सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों में हरदीप सिंह पुरी सहित कांग्रेस के राज बब्बर और पी एल पुनिया भी शामिल

राज्यसभा ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सपा नेता रामगोपाल यादव और कांग्रेस के राज बब्बर सहित अपने 11 सदस्यों की विदाई दी जो इस साल नवंबर में सेवानिवृत्त होंगे। सुबह जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाने के बाद सभापति एम वेंकैया नायडू ने जिक्र किया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 11 सदस्य नवंबर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इन सदस्यों में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा सदस्य नीरज शेखर और अरुण सिंह, सपा के राम गोपाल यादव, रवि प्रकाश वर्मा, जावेद अली खान और चंद्रपाल सिंह यादव, कांग्रेस के राज बब्बर और पी एल पुनिया तथा बसपा के वीर सिंह और राजा राम शामिल हैं।

मॉनसून सत्र में सदन का अंतिम दिन 

उल्लेखनीय है कि बुधवार को संसद के मानसून सत्र का अंतिम दिन है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सत्र एक अक्टूबर तक चलना था। लेकिन कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 18 दिन के सत्र की अवधि कम करने का फैसला किया गया है। यह सत्र 14 सितंबर को शुरू हुआ था। सभापति एम वेंकैया नायडू ने सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए सदन और विभिन्न संसदीय समितियों में उनके योगदान का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कई सदस्य पुन: निर्वाचित होकर वापस आएंगे। नायडू ने कहा कि जो सदस्य वापस नहीं आएंगे, उनकी कमी खलेगी। नायडू ने कहा कि ऐसे सदस्यों को आगे के जीवन में यहां मिले अनुभव से मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे विभिन्न तरीके से लोगों की सेवा करते रहेंगे।

इस मौके पर नीरज शेखर ने कहा कि यह उनका सौभाग्य था कि वह लोकसभा और राज्यसभा, दोनों के सदस्य बने। उन्होंने कहा कि बचपन में वह अपने पिता (पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर) के साथ संसद भवन आया करते थे और जब सत्र नहीं चलता था तो राज्यसभा एवं लोकसभा में खेलते थे। उस दिनों इतनी सुरक्षा नहीं होती थी।

उन्होंने कहा कि वह भी सांसद बनना चाहते थे। शेखर ने कहा कि हमार दायित्व होना चाहिए कि हम बच्चों का भविष्य बनाएं। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि अपना देश स्वच्छ, शिक्षित और शक्तिशाली बने। उल्लेखनीय है कि ज्यादातर विपक्षी दलों के सदस्य सदन में मौजूद नहीं थे। सदन में रविवार को हुए हंगामे को लेकर आठ विपक्षी सदस्यों के निलंबन के विरोध में विपक्ष के कई दलों के सदस्य सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर रहे हैं

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रराज्य सभाहरदीप सिंह पुरीएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी