लाइव न्यूज़ :

कानपुर के एक स्कूल में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था कलमा, अभिभावकों ने किया हंगामा, अब गाया जाएगा राष्ट्रगान

By रुस्तम राणा | Updated: August 1, 2022 14:11 IST

दरअसल, मामला सीसामऊ क्षेत्र में स्थित फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल का है, जहां पर बच्चों को प्रार्थना के दौरान 'ला इलाहा इल्ललाह मोहम्मद रसूल अल्लाह' पढ़ाया जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमामला सीसामऊ क्षेत्र में स्थित फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल का हैबच्चे इस प्रार्थना को घर में दोहराने लगे तो अभिभावकों को शक हुआअभिभावकों की आपत्ति के बाद अब स्कूल में गाया जाएगा केवल राष्ट्रगान

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक प्राइवेट स्कूल में उस वक्त हंगामा हो गया जब बच्चों को सुबह की प्रार्थना की जगह कलमा पढ़ाया जा रहा था। इस पर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने कड़ी आपत्ति जताई। दरअसल, मामला सीसामऊ क्षेत्र में स्थित फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल का है, जहां पर बच्चों को प्रार्थना के दौरान 'ला इलाहा इल्ललाह मोहम्मद रसूल अल्लाह' पढ़ाया जा रहा था। छोटे-छोटे बच्चे इस प्रार्थना को घर में दोहराने लगे तो अभिभावकों को शक हुआ।

एक अभिभावक ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि बच्चा धाराप्रवाह कलमा पढ़ रहा है। पूछताछ करने पर उसने कहा कि उसने इसे स्कूल में सीखा है। मैं स्कूल गया लेकिन प्रशासन ने इसे रोकने से मना कर दिया। फिर मैंने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और बीजेपी के लोगों के साथ-साथ लोगों को भी बताया। विवाद इतना बढ़ा कि यह मामला स्थानीय पुलिस के पास भी जा पहुंचा। 

मामले को लेकर कानपुर के एसीपी निशंक शर्मा ने बताया कि एक स्कूल में छात्रों को इस्लाम धर्म की कुछ पंक्तियां सुनाने के लिए कहा गया। हमने स्कूल प्रशासन से बात की, उन्होंने बताया कि उन्होंने सभी धर्मों की प्रार्थना पढ़ी। आपत्ति होने के बाद उन्होंने करना बंद कर दिया।

वहीं स्कूल की प्रिंसीपल ने इस बारे में कहा कि हम अपने स्कूल में सभी धर्मों से प्रार्थना करते हैं चाहे वह हिंदू धर्म, इस्लाम, सिख और ईसाई धर्म हो। चूंकि माता-पिता ने इस्लामिक प्रार्थना पर आपत्ति जताई है, हमने इसे रोक दिया है और केवल राष्ट्रगान गाया जा रहा है।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण