लाइव न्यूज़ :

पारस ने खुद को लोजपा संसदीय दल का नेता चुने जाने को पार्टी के संविधान के अनुरूप करार दिया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:28 IST

Open in App

पटना, 16 जून लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)नेता पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान द्वारा उन्हें पार्टी संसदीय दल का नेता चुने जाने को गलत ठहराए जाने को बुधवार को चुनौती दी और दावा किया यह पार्टी के संविधान के अनुरूप है।

लोजपा में राजनीतिक तख्तापलट के बाद पहली बार पटना पहुंचे पारस ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिराग पर निशाना साधा और कहा कि लोजपा में एक नेता-एक पद का सिद्धांत है। इसी आधार पर चिराग को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया गया है।

चिराग ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले गुट द्वारा लिए गए फैसलों को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि पार्टी का संविधान उन्हें ऐसा कोई अधिकार नहीं देता है। इस बारे में पारस ने कहा, ''चिराग ने जो बातें कही हैं वो पूरी तरह से गलत हैं। जब लोकसभा अध्यक्ष ने हमें लोकसभा में पार्टी का नेता घोषित कर दिया तो पार्टी का संसदीय बोर्ड क्या होता है?''

उन्होंने कहा कि चिराग एक साथ पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष, सदन में नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे जो पूरी तरह से गलत था। पार्टी संविधान में स्पष्ट उल्लेख है कि एक नेता-एक पद धारण करेगा।

पारस ने कहा कि लोजपा की बैठक में चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। बृहस्पतिवार को पार्टी नेता सूरजभान सिंह के पटना स्थित आवास पर लोजपा की बैठक होगी जिसमें तय होगा कि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा?

इससे पूर्व सूरजभान सिंह के साथ पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थकों ने पारस का स्वागत किया।

पार्टी कार्यालय पहुंचने पर चिराग के समर्थकों ने पारस को काले झंडे दिखाए और उनके विरूद्ध नारेबाजी की। हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें नियंत्रित किया गया।

पारस के पटना स्थित प्रदेश पार्टी मुख्यालय पहुंचने से पहले उनके समर्थकों द्वारा पार्टी कार्यालय में लगे चिराग के पोस्टरों को हटा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?