लाइव न्यूज़ :

पैरा-तैराक प्रशांत करमाकर पर पीसीआई ने लगाया 3 साल का बैन, यौन उत्पीड़न के दोषी

By IANS | Updated: March 1, 2018 18:26 IST

पीसीआई में खेल तकनीकी विभाग के चेयरमैन वी.के. दास ने आईएएनएस को दिए बयान में कहा, " प्रशांत के खिलाफ करीब सात या आठ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App

भारत के दिग्गज पैरा-तैराक प्रशांत करमाकर पर यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार को तीन साल का प्रतिबंध लगाया है। प्रशांत पर यह प्रतिबंध भारतीय पैरालम्पिक समिति (पीसीआई) द्वारा पिछले साल जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय पैरा तैराक चैम्पियनशिप के दौरान एक महिला तैराकों की वीडियो बनाने के मामले में लगाया गया है। पीसीआई के अनुसार, 31 मार्च से तीन अप्रैल, 2017 के दौरान अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित प्रशांत पर महिला तैराकों का वीडियो बनाया था। प्रशांत पर इसके अलावा, पीसीआई के अधिकारियों के साथ विवाद करने का आरोप भी है, जिन्होंने पैरा-एथलीट से वीडियो बनाने के मामले में पूछताछ की थी। कई लोगों ने प्रशांत के खिलाफ लिखित में शिकायत भी दर्ज की है। प्रशांत 2016 में रियो पैरालम्पिक में गई भारतीय तैराकी टीम के कोच भी रह चुके हैं। पीसीआई में खेल तकनीकी विभाग के चेयरमैन वी.के. दास ने आईएएनएस को दिए बयान में कहा, " प्रशांत के खिलाफ करीब सात या आठ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। हमें लगातार उनके खिलाफ शिकायतें मिली हैं।" दास ने कहा कि एक अनुशासनात्मक समिति ने प्रशांत के खिलाफ लगे आरोपों की जांच की और उन्हें इन आरोपों का दोषी पाया है। प्रशांत ने एक तैराक के तौर पर अपने करियर के दौरान कई अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में दर्जन से अधिक पदक जीते हैं। उन्होंने 2003 में हुई विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में पदक जीता था। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले पैरा-एथलीट बन गए।

टॅग्स :खेलछेड़छाड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है