लाइव न्यूज़ :

Pappu Yadav-Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से डरे सांसद पप्पू यादव?, कहा- जिसे मारना है मारो, मेरा कोई लेना-देना नहीं...

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2024 16:48 IST

Pappu Yadav-Lawrence Bishnoi: किसी से निजी दुश्मनी नहीं है और वे किसी भी तरह की धमकी से डरते नहीं हैं। उनका यह बयान तब आया है जब उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सीधे तौर पर धमकी मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान या किसी अन्य व्यक्ति की सुरक्षा सरकार का दायित्व है।आम जनता को उनकी सुरक्षा की चिंता करने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।हम हर दिन लोगों के बीच होते हैं और हमें डरने की कोई जरूरत नहीं है।

Pappu Yadav-Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सुर बदल गए हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क को समाप्त करने की बात की थी, लेकिन अब वे बयान से पलट गए हैं। पप्पू यादव ने फेसबुक लाइव पर कहा कि जिसे मारना है, मारो, मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है और वे किसी भी तरह की धमकी से डरते नहीं हैं। उनका यह बयान तब आया है जब उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सीधे तौर पर धमकी मिली थी।

पप्पू यादव ने यह स्पष्ट किया कि सलमान खान या किसी अन्य व्यक्ति की सुरक्षा सरकार का दायित्व है और आम जनता को उनकी सुरक्षा की चिंता करने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम हर दिन लोगों के बीच होते हैं और हमें डरने की कोई जरूरत नहीं है। मैं रोज गरीबों के बीच रहता हूं। आए और मुझे मार दे। आप लोगों को मेरी चिंता क्यों होती है कि हम डर गए। तो हां हम डर गए।

मुझे डर लगता है। अब आप खुश रहिए। पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस की ओर से मुझे चुनाव में जिम्मेवारी मिली है। मैं झारखंड जा रहा हूं और दो दिन महाराष्ट्र में भी रहूंगा। आपको जहां आना है आ जाइए। मुझे चैलेंज कीजिए और आकर मारिए। पप्पू यादव आज एक घंटे तक बोले। लेकिन एक बार भी लॉरेंस बिश्नोई का सफाया कर देने या उसे ठीक कर देने की बात जुबान से नहीं निकली।

उन्होंने कहा कि वे कई बार कह चुके हैं कि यह हिंदू मुस्लिम का मुद्दा नहीं है। बता दें कि लॉरेंस गैंग की ओर से फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा वाई से बढ़ाकर जेड श्रेणी किए जाने की मांग की है। पप्पू यादव बार-बार केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं कि उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाये क्योंकि पूर्णिया में उन्हें खतरा है।

टॅग्स :पप्पू यादवबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील